JharkhandPalamu

पलामू: खुले में शौच के दौरान करंट लगने से किसान की मौत, एक शख्स गिरफ्तार

Palamu: पलामू जिले के हरिहरगंज प्रखंड अंतर्गत अम्बा के पउवापर टोले में करंट लगने से एक किसान की मौत हो गयी. घटना के बाद खेत में अवैध तरीके से बिजली का नंगा तार ले जाने के आरोप में एक शख्स की गिरफ्तार किया गया.

मृतक की पहचान 42 वर्षीय किसान जनेश्वर मेहता के रूप में हुई है. दरअसल जनेश्वर शौच के लिए खेत की ओर गया था. इसी क्रम में खेत में गिरे तार से उसे करंट लगा और मौके पर ही मौत हो गयी. इसी बीच पीछे से शौच के लिए गए अन्य लोगों ने जनेश्वर को मृत पाया. सूचना मिलते ही  परिजन भी वहां पहुंचे. खबर मिलने पर हरिहरगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी.

इसे भी पढ़ें –#IAS अधिकारियों पर भड़के केंद्रीय मंत्री गडकरीः कहा- ताकत होती तो नौकरी नहीं करते, उद्योग लगाते

जलायी जा रही थी अवैध बिजली

जनेश्वर के बटे रंजीत यादव ने बताया कि अम्बा गांव के पायउपर टोला में सुरेंद्र मेहता अवैध तरीके से लकड़ी के छोटे-छोटे खंभे के सहारे बिजली का नंगा तार ले गया था. उससे मोटर चलाकर टमाटर की खेती की जा रही थी. उसी तार एक अन्य किसान उदय मेहता भी बिजली जला रहा था.

इसे भी पढ़ें –#RMC: कमीशनखोरी के लिए निकाला गया था रोड मार्किंग का टेंडर, शिकायत के बाद हुआ रद्द

नंगा तार से लगा करंट

इस बारे में मृतक के बेटे रंजीत यादव ने बताया कि चोरी की बिजली सुरेंद्र मेहता और उदय मेहता मिलकर जला रहे थे और मोटर चलाकर खेत में पटवन कर रहे थे. बिजली का नंगा तार 4 फीट की ऊंचाई पर से ले जाया गया था.

साथ ही रंजीत ने बताया कि आबादी वाला इलाका होने के बाद भी बिजली तार ले जाने के लिए नंगे तार का इस्तेमाल किया गया था. नतीजा सुबह 5.30 बजे उदय मेहता द्वारा ले जाये गये तार उनके पिता को दिखाई नहीं दिया.

शव के साथ थाना पहुंचे ग्रामीण

घटना के बाद मामले में कार्रवाई औऱ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण शव के साथ हरिहरगंज थाना पहुंचे. सुरेंद्र मेहता पर जानबूझकर अवैध तरीके से नंगा तार ले जाने का आरोप लगाया.

मामले में गंभीरता दिखाते हुये हरिहरगंज पुलिस ने सुरेंद्र मेहता को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही छानबीन में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें –दीपिका, राजेंद्र और बन्ना होंगे हेमंत सरकार में कांग्रेस कोटे से मंत्री!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button