NationalTop Story

एमपीः जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री चौहान के रथ पर पथराव, सीएम सुरक्षित

Bhopal: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जनआशीर्वाद यात्रा के रथ पर रविवार रात को पथराव हुआ है. यह हमला सीधी जिले के चुरहट में हुआ. पथराव के समय मुख्यमंत्री रथ में मौजूद थे. हालांकि राहत की बात ये रही कि सीएम को कोई चोट नहीं आई. चुरहट थाना प्रभारी राम बाबू चौधरी ने कहा कि वह पूरी तरह सुरक्षित रहे. बीजेपी ने पत्थरबाजी का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ा है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है.

मिलिए रिम्स के दबंग डॉक्टर साहब से….

सीएम के रथ पर पथराव

मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा रात करीब साढ़े नौ बजे चुरहट पहुंची तो अचानक कुछ आक्रोशित लोगों ने पत्थरबाजी शुरु कर दी. इस दौरान एक पत्थर रथ के शीशे पर लगा, जिससे शीशा टूट गया. पूरे मामले पर मुख्यमंत्री और पूरी बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर रही. शिवराज सिंह चौहान ने ललकारते हुए कहा कि पत्थर फेंकने वालों में अगर हिम्मत हैं तो सामने आकर मुकाबले करें, छुपकर इस तरह की हरकतें ठीक नहीं हैं.

इसे भी पढ़ेंःराज्य में 1538 स्वास्थ्य केंद्र जिसमें 1015 निर्माणाधीन, जनता कैसे रहेगी तंदरुस्त

कांग्रेस पर निशाना

हमले को लेकर बीजेपी और मुख्यमंत्री कांग्रेस को कठघरे में खड़ा कर रही है. सीएम ने कहा अगर ताकत है तो सामने आकर मुकाबला करो. उन्होंने कहा जनता ने मुझे चुरहट में जो आशीर्वाद दिया है, जिस तरह जनसैलाब स्वागत के लिए उमड़ा है उससे बौखलाते क्यों हो? मैं किसी से घबराने वाला नहीं हूं.

जानें ताबड़तोड़ तबादलों से कैसे बढ़ता है आर्थिक बोझ

मुख्यमंत्री ने एक कांग्रेसी नेता पर इशारों ही इशारों में हमला बोला. कहा कि तुम्हारे पिता जी मध्य प्रदेश के सीएम रहे, केंद्रीय मंत्री भी रहे, बीजेपी के कार्यक्रम में भी न्योता दिए जाने पर वह आए थे. मगर आप राजनीति को कहां ले जाओगे. माना जा रहा कि मुख्यमंत्री का यह इशारा कांग्रेस नेता अजय सिंह की ओर था. हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

Related Articles

Back to top button