DhanbadJharkhand

धनबाद: 10 दिनों से जोरिया में टाटा कंपनी बहा रही है स्लरी, दामोदर नदी का पानी हो रहा दूषित

Dhanbad : धनबाद झरिया के भौंरा थाना अंतर्गत कालीमेला न्यू विलेज जोरिया में 10 दिनों से टाटा कंपनी द्वारा कोयले की धूल बहायी जा रही है. कोयले की धूल के कारण जोरिया का पानी काला पड़ गया है. यह जोरिया दामोदर नदी में जाकर मिलती है. जिससे दामोदर नदी का पानी भी प्रदूषित हो रहा है.

दामोदर नदी से ही झरिया सहित अन्य हिस्सों में पानी की सप्लाई की जाती है. दामोदर नदी के पानी के प्रदूषित होने से यहां के लोगों को भी प्रदूषित पानी का सेवन करना पड़ सकता है या फिर प्रदूषण के कारण जलापूर्ति बाधित हो सकती है. साथ ही जोरिया में कोयले की धूल आने के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें –#IAS अधिकारियों पर भड़के केंद्रीय मंत्री गडकरीः कहा- ताकत होती तो नौकरी नहीं करते, उद्योग लगाते

जोरिया के पानी से ही करते हैं घर का सारा काम

स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलोग इस जोरिया के पानी से ही घर का सारा काम करते हैं. नहाना, बर्तन धोना और कपड़ा साफ करना इसी जोरिया के पानी से होता है. लेकिन दस-बारह दिनों से जोरिया में टाटा कंपनी की स्लरी बहकर आने से पानी इस्तेमाल के लायक नहीं रह गयी है.

हमलोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ता है. इस क्षेत्र के सैकड़ों लोग जोरिया के पानी पर ही आश्रित हैं, लेकिन पानी में स्लरी बहकर आने से हमलोगों के समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है. उन्होंने बताया कि हमलोगों की परेशानियों से टाटा कंपनी और सरकार को कोई मतलब नहीं है.

इसे भी पढ़ें –#RMC: कमीशनखोरी के लिए निकाला गया था रोड मार्किंग का टेंडर, शिकायत के बाद हुआ रद्द

समस्या को दूर करने की करेंगे पहल

इस संबंध में टाटा कंपनी के पीआरओ राजेश ठाकुर ने बताया कि हमें इस मामले की जानकारी नहीं है. जानकारी लेने के बाद इस समस्या को दूर करने की पहल की जायेगी.

जबकि स्थानीय लोगों ने कहा कि काफी दिनों से जोरिया के पानी स्लरी बहकर आ रहा है. यही पानी दामोदर नदी में जा रहा है. जिससे दामोदर नदी में निवास करने वाले जीव-जंतु भी प्रभावित हो रहे हैं. पर्यावरण को भी इससे नुकसान पहुंच रहा है.

इसे भी पढ़ें –राजधानी में बिजली की आंखमिचौली पर नाराज सीएम का निर्देश, सोमवार से दें निर्बाध बिजली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button