
Khunti: खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र के सेल्दा गांव में भाकपा माओवादी ने निर्माणाधीन अस्पताल को डायनामाइट लगाकर उड़ा दिया. निर्माणाधीन अस्पताल को उड़ाने के बाद नक्सलियों ने मौके पर पर्चा भी छोड़ा है. पर्चा में नक्सलियों ने स्कूल से पुलिस को हटाने की मांग की है.
अस्पताल उड़ाने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. गौरतलब है कि नक्सलियों ने पिछले 12 दिनों के अंदर खूंटी में भवन उड़ाने की दूसरी घटना का अंजाम दिया है.
इसे भी पढ़ें – जनता का आभार व्यक्त करने के दौरान विधायक ढुल्लू महतो के बिगड़े बोल, कहा – जो जिस भाषा में समझेगा, उसे उसी भाषा में देंगे जवाब
देर रात दिया घटना को अंजाम
अड़की थाना क्षेत्र के सेल्दा गांव में भाकपा माओवादी ने निर्माणाधीन अस्पताल को डायनामाइट लगाकर उड़ाने की घटना नक्सलियों ने देर रात अंजाम दिया.

गौरतलब है कि विस्फोट की आवाज काफी दूर तक सुनी गयी. रविवार की सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच मामले की जांच में जुटी हुई है.
नक्सलियों ने सामुदायिक भवन में किया था बम विस्फोट
दरअसल शहीद गया मुंडा के पैतृक गांव सायको थानांतर्गत एटकेडीह में 16 दिसंबर की रात नक्सलियों ने नवनिर्मित सामुदायिक भवन सह प्रशिक्षण केंद्र को बम से उड़ाने का प्रयास किया था. बम विस्फोट में भवन की दीवारों पर दरार पड़ गयी और खिड़की-दरवाजे उखड़ गए थे. हालांकि पुलिस ने इसे नक्सली घटना मानने से इंकार कर दिया था.
इसे भी पढ़ें – इंटरनेट सेवा बंद होने से नेटवर्क कंपनियों को हर घंटे हो रहा है 2.45 करोड़ रुपये का नुकसान
पिछले एक महीने में नक्सलियों ने दिया 16 घटनाओं को अंजाम
झारखंड में नक्सलियों के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. लेकिन इसके बावजूद झारखंड में सक्रिय नक्सली सुरक्षाबलों के लिए चुनौती बने हुए हैं. झारखंड में हर दूसरे दिन नक्सली औसतन एक घटना को अंजाम दे रहे हैं.
पिछले एक महीने की बात की जाये तो झारखंड में नक्सली और उग्रवादी संगठनों के द्वारा 16 हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है. झारखंड के कई ऐसे जिले हैं, जहां नक्सली कमजोर हो चुके हैं. लेकिन अब इस ब्लास्ट के बाद वहां फिर से नक्सली अपनी सक्रियता बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – झारखंड में ब्यूरोक्रेसी की पहली पसंद रघुवर, उनके बूथों पर भाजपा को 1002 तो गठबंधन को सिर्फ 462 वोट मिले




