Jharkhand Vidhansabha ElectionRanchi

#JharkhandElection: राज्य में 11 बजे तक 28.51% मतदान, मझगांव में सबसे अधिक 36.73 फीसदी वोटिंग

Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग जारी है. सात जिलों के 20 विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है. राज्य में सुबह 11 बजे तक 28.51प्रतिशत मतदान की खबर है.

इधर गुमला के सिसई मैं पुलिस-पब्लिक के बीच हिंसक झड़प में एक ग्रामीण की मौत हो गयी, जबकि तीन जवान समेत 8 लोग घायल हो गये हैं. वहीं चाईबासा में चुनावी कार्य में लगी बस को नक्सलियों ने फूंक डाली. इस दौरान वोटर्स को बंधक बनाया था.

बाकी इलाकों में शांतिपूर्ण मतदान होने की खबर है. पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी, जबकि शेष 18 सीटों पर दिन के तीन बजे तक ही वोट डाले जा सकेंगे

इसे भी पढ़ेंःGumla Update: पुलिस-ग्रामीणों में हिंसक झड़प, फायरिंग में एक की मौत, सिसई थाना प्रभारी,पत्रकार समेत 8 घायल

इस चरण में पूर्वी सिंहभूम,पश्चिमी सिंहभूम और चाईबासा में मतदाताओं के लिये टोकन के जरिये बूथ एप्प से भी मतदान करने की व्यवस्था की गयी है.

सुबह 11बजे तक मतदान प्रतिशत

विधानसभा सीटमतदान प्रतिशत
बहरागोड़ा28.5
घाटशिला26.8
पोटका27
जुगसलाई27.2
पूर्वी जमशेदपुर21.01
पश्चिमी जमशेदपुर20.3
सरायकेला29.12
खरसावां31.64
चाईबासा32.56
मझगांव36.73
जगन्नाथपुर30.02
मनोहरपुर30.79
चक्रधरपुर31.5
तमाड़29.35
मांडर31.15
तोरपा30.21
खूंटी28.85
सिसई32.25
सिमडेगा26.92
कोलेबिरा28.5

इसे भी पढ़ेंःजमशेदपुर: चुनाव ड्यूटी में तैनात RPF जवान की मौत, एक सप्ताह में तीन जवानों की जा चुकी है जान

48,25,038 मतदाता कर रहें वोटिंग

दूसरे चरण की इन 20 सीटों के लिए 6,066 मतदान केंद्रों पर 48,25,038 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. इनमें 1,016 मतदान केंद्र शहरी और 5,050 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं.

चुनाव आयोग और जिला प्रशासन ने इन सीटों पर शांतिपूर्ण, स्वच्छ और भयमुक्त मतदान कराने के लिए बड़े पैमाने पर सुरक्षा बलों की तैनाती की है. दूसरे चरण में कई विधानसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित हैं, इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.

इसे भी पढ़ेंः#JharkhandElection: वोटिंग में खलल डालने की कोशिश, चाईबासा में नक्सलियों ने चुनाव में लगी बस फूंकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button