
Kharagpur : खड़गपुर सदर विधानसभा सीट पर सोमवार सुबह उपचुनाव के लिए मतदान की शुरुआत हो जायेगी. इसके पहले रविवार तक पूरे क्षेत्र में 80 लाख रुपये की नकदी बरामद करने के साथ 200 लीटर अवैध शराब भी जब्त की गयी है.
खड़गपुर के एसडीपीओ वैभव चौधरी ने बताया है कि आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में नाका चेकिंग अभियान और छापेमारी की गयी थी. उस दौरान यह बरामदगी हुई है. इसके अलावा पांच बंदूकें भी बरामद हुई हैं.
उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है और शांतिपूर्वक तरीके से मतदान संपन्न कराया जायेगा.
इसे भी पढ़ें : #PALAMU : नक्सली हमले का शिकार हुए मोहन गुप्ता रह चुके थे MCC कैडर, पहले भी हमला हुआ था, फिर भी सुरक्षा नहीं मिली
मतदानकर्मी पहुंचे
इधर चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर केंद्रीय बलों की जवानों की सुरक्षा में मतदान कर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंच गये हैं. मतदान केंद्रों पर भी सुरक्षा पुख्ता कर दी गयी है.
मतदान कर्मियों और सुरक्षाबलों के ठहरने वाली जगहों पर शौचालय, जलापूर्ति तथा अन्य सुविधाएं सुनिश्चित की गयी हैं. जिले में संचार व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए मतदान केंद्रों पर इंटरनेट और लाइव ब्रॉडकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है.
कोलकाता स्थित चुनाव आयोग के क्षेत्रीय मुख्यालय से पूरी मतदान प्रक्रिया पर निगरानी रखी जायेगी.
इसे भी पढ़ें : नक्सली अभियान स्पेशलिस्ट बताकर जिस इंस्पेक्टर का SP ने रोका था तबादला, उसी को नहीं मिली नक्सलियों की सक्रियता की भनक




