National

#MahaPoliticalTwist : अजित पवार के ट्वीट का जवाब दिया शरद पवार ने, कहा- भाजपा से गठबंधन का सवाल ही नहीं   

Mumbai : महाराष्ट्र की राजनीति में मचा घमासान थमने के नाम ही नहीं ले रहा है. अजित पवार के ट्वीट का जवाब देते हुए एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने  कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन का सवाल ही नहीं बनता.  एनसीपी ने सर्वसम्मति से शिवसेना और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने का फैसला किया है. कहा कि लोगों के बीच भ्रम और गलत धारणा बनाने के लिए अजीत पवार का बयान गलत और भ्रामक है.

इसे भी पढ़ें : Deputy CM #AjitPawar का  ट्वीट, #PMModi को थैंक्यू बोला, शरद पवार को अपना नेता बताया, कहा, NCP में हूं

अजित पवार ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं अभी भी एनसीपी में हूं

जान लें कि एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने अपने भतीजे अजित पवार को विधायक दल के नेता के पद से हटा दिया था.  जिसपर अजीत पवार ने रविवार को कहा कि मैं अभी भी एनसीपी नेता हूं. अजित पवार ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं अभी भी एनसीपी में हूं, और हमेशा रहूंगा, और शरद पवार हमारे लीडर हैं.

इससे पहले महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि हम महाराष्ट्र को स्थिर सरकार देंगे.   सरकार राज्य और लोगों के कल्याण के लिए ईमानदारी से काम करेगी.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अजित पवार ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद.

हम एक स्थिर सरकार सुनिश्चित करेंगे जो महाराष्ट्र के लोगों के कल्याण के लिए कड़ी मेहनत करेगी. अजित पवार ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि चिंता करने की बिलकुल जरूरत नहीं है, सब ठीक है.  हालांकि थोड़ा धैर्य आवश्यक है. आप सभी के समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.

इसे भी पढ़ें :  #Maharashtra: एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा- फ्लोर टेस्ट में गिर जायेगी फडणवीस सरकार

Related Articles

Back to top button