JharkhandRanchi

बंधु तिर्की की जमानत पर हाइकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, 16 को करेंगे नामांकन

Ranchi: राज्य के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की जमानत के मामले पर हाइकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया. राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले में आरोपित पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की जमानत पर बुधवार को जस्टिस आर मुखोपाध्याय की अदालत में सुनवाई हुई.

सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद जस्टिस आर मुखोपाध्याय की अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. सुनवाई के दौरान वादी ने जमानत देने की गुहार लगायी.

इसे भी पढ़ें- #JharkhandElection: जानें BJP के उन उम्मीदवारों के प्रोफाइल, जिन्हें सीटिंग MLA का टिकट काट बनाया गया प्रत्याशी

इसके बाद सरकार ने इसका विरोध किया. कोर्ट की तरफ से बंधु तिर्की को नामांकन करने अनुमति मिल गयी है. 16 नवंबर को बंधु तिर्की नामांकन दाखिल करेंगे.

बता दें कि पत्थलगड़ी के समर्थन में बयान देने के मामले में 14 नवंबर को सुनवाई होगी. दरअसल, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की पर दो मामले चल रहे हैं.

इन दोनों मामले में निचली अदालत ने उनकी जमानत को खारिज कर दिया है. इसके बाद उन्होंने जमानत के लिए हाइकोर्ट में याचिका दाखिल की है.

इसे भी पढ़ें – #BJP: 10 सीटिंग MLA के कटे टिकट जिसमें पांच ST, तीन SC और एक OBC, जेनरल का टिकट पत्नी को शिफ्ट

4 सितंबर से जेल में बंद हैं बंधु तिर्की

झाविमो नेता और मांडर के पूर्व विधायक बंधु तिर्की को एसीबी ने 4 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया था. बंधु तिर्की की गिरफ्तारी 34 वें राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले में हुई थी.

एसीबी ने बंधु तिर्की को रांची सिविल कोर्ट परिसर से गिरफ्तार किया था. गौरतलब है कि 24 अगस्त को 34 वें राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले में, तत्कालीन खेल मंत्री बंधु तिर्की और राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष आरके आनंद समेत पांच आरोपियों पर मुकदमा चलाने की अनुमति एसीबी को मिली थी.

क्या है पूरा मामला

झारखंड में वर्ष 2007 में राष्ट्रीय खेल का आयोजन किया जाना था. मगर तैयारी पूरी नहीं होने की वजह से 34वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन साल 2011 में किया गया.

इसके बाद खेल सामग्री की खरीद, ठेका देने में अनियमितता और निर्माण में गड़बड़ी के कई मामले सामने आये थे. जिसमें आकलन के मुताबिक, 29 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान सरकार को हुआ था.

इसे भी पढ़ें – BJP और AJSU गठबंधन पर संशय बरकरार, JMM के पूर्व विधायक अकील अख्तर अब सुदेश के साथ

Related Articles

Back to top button