
Pravin kumar
Ranchi : झारखंड विधानसभा की घोषणा के साथ ही राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पार्टियां चुनाव मैदान में कुद गयी हैं. दूसरे राज्यों में पंजीकृत पार्टियां भी अपने उम्मीदवार उतारने में पीछे नहीं हैं.
2014 के विधानसभा चुनाव में छह राष्ट्रीय पार्टियों बीजेपी, बीएसपी, सीपीआइ, सीपीएम, कांग्रेस, एनसीपी ने चुनाव लड़ा था जिसमें सीपीएम, एनसीपी, सीपीआइ के किसी उम्मीदवार को जीत हासिल नहीं हुई थी. राष्ट्रीय पार्टियों को कुल वैध वोटों में शेयर 45.27 रहा. इन दलों के 44 विधायक चुनाव जीते थे.
जबकि, राज्य में पंजीकृत चार मुख्य क्षेत्रीय दलों ने चुनाव लड़े था जिसमें आजसू पार्टी, जेएमएम, झाविमो व राजद शामिल थे. मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय दलों का वोट शेयर 37.22 था. इनके 32 उम्मीदवार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुचे थे.
वहीं, दूसरे राज्यों में पंजीकृत मान्यता प्राप्त (जिनका सिंबल चुनाव आयोग से मिला हुआ है) आठ क्षेत्रीय दलों ने चुनाव लड़ा था जिसमें टीएमसी, समाजवादी पार्टी, लोजपा, जनता दल यूनाइटेड, शिवसेना, आरएसपी, फॉरवर्ड ब्लॉक, आईयूएमएल हैं.
इन्हें कुल वोट का 2.7 प्रतिशत वोट मिला. इन दलों ने 93 उम्मीदवार खड़े किये थे जिसमें दो को छोड़ बाकी सभी की जमानत जब्त हो गयी थी.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में आचार संहिता की नहीं है अधिकारियों को परवाह, धड़ल्ले से निकल रहे हैं टेंडर
बिना रजिस्टर्ड सिंबल वाले दलों ने बी पांच सीटें जीती थीं
2014 के चुनाव में 47 वैसे रजिस्टर्ड राजनीतिक दलों ने भी चुनाव लड़ा था जिनका सिंबल रजिस्टर्ड नहीं था लेकिन ऐसे दलों से भी झारखंड विधानसभा में पांच विधायक चुनाव जीते.
इसमें मासस के अरूप चटर्जी, एनएसएएम से भानु प्रताप शाही, माले से राजकुमार यादव, जय भारत समता पार्टी से गीता कोड़ा एवं झारखंड पार्टी से एनोस एक्का के नाम शामिल हैं.
ऐसे 47 राजनीतिक दलों ने 261 उम्मीदवार खड़े किये थे जिसमें 251 की जमानत जब्त हो गयी थी. लेकिन इन दलों का कुल वोट शेयर 6.35 प्रतिशत था.
जबकि निर्दलियों को इनसे अधिक 6.69% वोट मिले. हालांकि निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या 363 थी. नोटा को 1.69% वोट मिले थे.
2014 में किस दल ने कुल कितने प्रतिशत वोट हासिल किये
राष्ट्रीय पार्टियां
| पार्टी | उम्मीदवारों की संख्या | वोट प्रतिशत |
| CPI | 14 | 0.89% |
| BSP | 61 | 1.82% |
| BJP | 72 | 31.26% |
| INC | 62 | 10.46% |
| CPM | 12 | 0.50% |
| NCP | 9 | 0.35% |
| कुल | 45.27 |
इसे भी पढ़ें : #Jamshedpur : टाटा के फैसलों से छिनती गयी हजारों की रोजी-रोटी, मौन बने रहे सीएम रघुवर दास
क्षेत्रीय दलों को प्राप्त मतों का प्रतिशत
| पार्टियां | उम्मीदवारों की संख्या | वोट प्रतिशत |
| RJD | 19 | 3.13% |
| AJSUP | 08 | 3.68% |
| JMM | 79 | 20.43% |
| JVM | 73 | 9.99% |
| कुल | 37.22 |
दूसरे राज्य में पंजीकृत दलों का वोट शेयर
| पार्टी | उम्मीदवारों की संख्या | वोट प्रतिशत |
| AITC | 10 | 0.50% |
| SP | 46 | 0.79% |
| LJP | 01 | 0.15% |
| JD(U) | 11 | 0.96% |
| SHS | 03 | 0.03% |
| RSP | 01 | 0.00% |
| AIFB | 14 | 0.27% |
| IUML | 07 | 0.06% |
| कुल | 2.78 |
अन्य 47 राजनीतिक दलों ने 261 उम्मीदवार उतारे थे. इन्हें 6.35 प्रतिशत वोट मिले थे. इनके पांच उम्मीदवार चुनाव जीते थे.
363 निर्दलीय भी चुनावी दंगल में थे, इन्हें 6.69 प्रतिशत वोट मिले.
नोटा को 1.69 प्रतिशत वोट मिले.
इसे भी पढ़ें : आने वाले साल से #JREDA नहीं #JBVNL निकालेगा रूफटॉप सोलर पावर प्लांट के लिये टेंडर




