GiridihJharkhand

गिरिडीह के गांवा में अनियंत्रत होकर पलटा वाहन, छह लोग जख्मी

Giridih : जिले के गावां थाना क्षेत्र के बंगालीबारा तिलैया मेन रोड में सवारी गाड़ी पलटने से छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना में बच्ची समेत तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है. जिसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दुधपनियां निवासी सुनीता कुमारी उम्र 10 वर्ष पिता इश्वरी राय, सुषमा देवी उम्र 24 वर्ष पति उपेन्द्र राय, काजल देवी उम्र 17 वर्ष पति अरुण राय, भिखिया कुमारी उम्र 10 वर्ष पिता परमेश राय, विकास कुमार उम्र 11 वर्ष पिता राजकुमार राय और किरण देवी उम्र 20 वर्ष पति दिनेश राय ये सभी लोग एक साथ अपने घर दुधपनियां से (कमांडर) सवारी वाहन पर सवार होकर गावां मेला देखने जा रहे थे. तभी बंगालीबारा तिलैया मेन रोड पर अनियंत्रित होकर वाहन पलट कर खेत में गिर गया. जिससे उसमें सवार सभी लोग दब गए. बाद में ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ काजिम खान ने सुनीता कुमारी, विकास कुमार एवं भिखिया कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया.

Related Articles

Back to top button