
Asansol : पश्चिम बर्धमान और बांकुड़ा को जोड़ने के लिए दामोदर नदी पर वर्षो पहले दो पुलों के निर्माण का शिलान्यास किया गया था. मगर ये फाइलों में दम तोड़ रहे हैं. नतीजतन यहां की जिंदगी को खतरे में डालकर नाव से गंतव्य तक सफर करती है.
इसके अलावा लोगों के पास कोई विकल्प भी नहीं है. यूपीए सरकार के समय आलवेदर ब्रिज और वर्तमान राज्य सरकार की ओर से फेयरबेदर ब्रिज बनाने की घोषणा की गयी थी. आठ मार्च 2007 को तत्कालीन इस्पात मंत्री रामबिलास पासवान ने इसका शिलान्यास किया था.
इसका केंद्र सरकार और सेल को मिलकर करना था. मगर उसके बाद से ही केंद्र और राज्य सरकार की घोषणा सिर्फ फाइलों में ही दब कर रह गयी.
इसे भी पढ़ेंः #Jharkhand: डीएसपी रैंक के 48 अधिकारियों का तबादला, आइपीएस विनीत कुमार बने हटिया डीएसपी
40 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है
नदी पर पुल नहीं बनने के कारण बांकुड़ा से आसनसोल-बर्नपुर आने वालों को काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ती है. इसके लिए डिसड़गढ़ पुल होकर करीब 40 किमी की अधिक दूरी तय कर बांकुड़ा जाना पड़ता है.
वर्तमान में बालू घाट का संचालन करने वालों की मदद से नदी पर बांस का निजी जुगाड़ पुल बनाया गया है. इस पुल के माघ्यम से नदी पार कराने के लिए राशि की वसूली की जाती है. काफी दूरी बचने के कारण साइकिल, बाइक से आवागमन करने वाले लोग राशि देकर पुल से नदी पार करते है.
इसे भी पढ़ेंः #PMCH के बाहर केंद्रीय मंत्री पर फेंकी गई स्याही, डेंगू मरीजों का हाल जानने पहुंचे थे अश्विनी चौबे
हो चुका है आंदोलन
कुछ लोग नदी में इस पार से उस पार जाने के लिए नाव का उपयोग करते है. आसनसोल को बांकुड़ा जिला से जोड़ने के लिए नदी पर यदि पुल बन जाता तो नदी तट पर रहने वालों को काफी फायदा होता.
यातायात सुगम होने पर बर्नपुर एवं आसनसोल के बाजार में रौनक आ जाएगी. हालांकि कुछ माह पूर्व नदी उसपार के लोगों ने पुल निर्माण करने के लिए अनशन भी किया था, उस समय अनशनकारियों को आश्वासन देकर धरना समाप्त कर दिया गया.
इसे भी पढ़ेंः #Gumla: लेवी नहीं देने के कारण ठेकेदार संजय सिंह की हत्या की गयी थी, पीएलएफआइ ने ली जिम्मेवारी




