World

#DonaldTrump को अमेरिका के लोकतंत्र के लिए खतरा बता कर #JoeBiden ने महाभियोग चलाने की मांग की

Washington :  अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति तथा डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के प्रमुख दावेदार जो बाइडेन ने पहली बार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चलाने की मांग की और कहा कि ट्रंप अमेरिका के लोकतंत्र के लिए खतरा हैं, उन्होंने पद की शपथ का उल्लंघन किया है. उनकी पार्टी ने इस दावे पर महाभियोग जांच शुरू की है कि ट्रंप ने 25 जुलाई को टेलीफोन पर हुई बातचीत में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पर उन भ्रष्ट व्यापारिक सौदे की जांच करने का दबाव बनाया, जिसमें बाइडन कथित रूप से शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें : पेरिस में #FATFMeeting 12 अक्टूबर से, पाकिस्तान किया जा सकता है ब्लैकलिस्ट

ट्रंप ने आरोप से इनकार किया

डेमोक्रेट सदस्यों का कहना है कि ट्रंप ने यूक्रेन को अमेरिकी सैन्य सहायता रोककर वहां के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को जांच के लिए बाध्य किया . ट्रंप ने आरोप से इनकार किया है और जांच को दुर्भावना से प्रेरित बताया है. न्यू हैंपशायर में एक चुनावी रैली में बाइडेन ने कहा, अमेरिका के इतिहास में कभी किसी राष्ट्रपति ने इस तरह का अकल्पनीय व्यवहार नहीं किया.  राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने शब्दों और अपनी गतिविधियों से खुद को आरोपित किया है.  न्याय के रास्ते में बाधा खड़ी करके और कांग्रेस की जांच में सहयोग से इनकार करके उन्होंने खुद को दोषी साबित किया है.

इसे भी पढ़ें :  मानहानि केस में सूरत की कोर्ट में पेश हुए राहुल, कहा- मुझे चुप कराने के लिए बेताब हैं विरोधी

ट्रंप ने बाइडेन को भ्रष्टाचारी करार दिया

बाइडेन ने पहली बार सार्वजनिक रूप से ट्रंप पर महाभियोग चलाने के लिए प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट नेताओं का समर्थन करते हुए कहा, अमेरिकी जनता साफ देख सकती है कि ट्रंप ने पद की शपथ का उल्लंघन किया, राष्ट्र को धोखा दिया और महाभियोग लायक कृत्य किये.  कहा कि हमारे संविधान, लोकतंत्र, बुनियादी एकता की रक्षा के लिये उनपर महाभियोग चलाया जाना चाहिए. हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने पलटवार करते हुए बाइडेन को भ्रष्टाचारी करार दिया है.

इसे भी पढ़ें : #Congress ने कहा,  चीन कहता है उसकी नजर कश्मीर पर है,  तो #PMModi  क्यों नहीं कहते, हमारी नजर भी हांगकांग पर है

Related Articles

Back to top button