
Gumla: चैनपुर थाना क्षेत्र के लोरम्बा गांव निवासी बृजमोहन सिंह की हत्या शनिवार को बाइक पर सवार माओवादियों ने गोली मारकर कर दी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.
और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. माओवादियों ने बृजमोहन सिंह की हत्या किस वजह से की है, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है.
इसे भी पढ़ेंः #PMModi #FascistGovernment चला रहे हैं, कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्दरमैया का आरोप
बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे माओवादी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चैनपुर थाना से करीब 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लोरम्बा निवासी बृजमोहन सिंह हत्या हत्या करने माओवादी बाइक पर आये थे. बताया जा रहा है कि बृजमोहन सिंह को माओवादियों ने देखते ही सीने में गोली मार दी.
इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद माओवादी आसानी से चलते बने.
इसे भी पढ़ेंः फोटो फीचरः बोकारो जेनरल अस्पताल- बाहर से टिप-टॉप, अंदर से मोकामा घाट
हत्या के कारण का नहीं चल पाया है पता
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार माओवादियों के द्वारा बृजमोहन सिंह की हत्या किस वजह से की गई है, अभी तक इसका स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
माओवादियों के द्वारा दिनदहाड़े इस तरह की घटना को अंजाम दिये जाने से इलाके में दहशत का माहौल कायम है.
इसे भी पढ़ेंः बिना #Hallmark के Jewelry की बिक्री होगी बंद, वाणिज्य मंत्रालय ने दी मंजूरी




