
Mangalore : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्दरमैया ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र में फासीवादी सरकार चला रहे हैं. उन्होंने यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पत्रकारों से कहा, मोदी का प्रशासन एडॉल्फ हिटलर के समान हैं, कोई भी उनके खिलाफ बोलने का साहस नहीं करता.
इसे फी पढ़ें : CBDT चेयरमैन पर आरोप- पद सुनिश्चित करने के लिए विपक्षी नेता पर की कार्रवाई
येदियुरप्पा को राज्य की वित्तीय स्थिति के बारे में खास जानकारी नहीं
सिद्दरमैया चिकमंगलुरु में कलसा जाने के के क्रम में यहां आये थे जहां वह हाल ही में आत्महत्या करने वाले किसान के परिवार से मुलाकात करेंगे. सिद्दरमैया वहां एक जनसभा को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है. वह बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने के वास्ते 5,000 करोड़ रुपये की राहत राशि के लिए राज्य की मांग को नजरअंदाज करने को लेकर भी केंद्र पर बरसे.
उन्होंने कहा कि केंद्र ने तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद अब महज 1,200 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. सिद्दरमैया ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को राज्य की वित्तीय स्थिति के बारे में खास जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि राज्य में बाढ़ आने के महीनों बाद भी सरकार राहत कार्यों के लिए केंद्र से कोष हासिल नहीं कर सकी.
इसे फी पढ़ें : बिना #Hallmark के Jewelry की बिक्री होगी बंद, वाणिज्य मंत्रालय ने दी मंजूरी




