
- प्रचार-प्रसार के लिये एलइडी वाहनों पर खर्च किये जायेंगे 15 करोड़
- झारखंड में फिल्म विकास निगम की स्थापना और फिल्म निर्माण की वित्तीय सहायता के लिये 3 करोड़ का प्रावधान
Ranchi: राज्य की रघुवर सरकार का वित्तीय वर्ष 2019-20 में प्रचार-प्रसार पर खास जोर है. पीआरडी अगले वित्तीय वर्ष में फ्लैक्स, होर्डिंग, पुस्तिका निर्माण, प्रकाशन, मैगजीन, पोस्टर, विवरणिका और विज्ञापन पर 21 करोड़ रुपये खर्च करेगी. पीआरडी के लिये चालू वित्तीय वर्ष 2018-19 की तुलना में आगामी वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिये 32.6 करोड़ रुपये अधिक का प्रावधान किया गया है. चालू वित्तीय वर्ष में पीआरडी के लिये 67.40 करोड़ रुपये का प्रावधान है. जबकि आगामी वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिये 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.
हाट-बाजारों में एलइडी वैन से प्रचार
अगले वित्तीय वर्ष में एलइडी वाहनों से प्रचार-प्रसार पर 15 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. फिलहाल 24 जिलों में 32 एलइडी वाहनों से सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. इसके अतिरिक्त और 18 एलइडी वाहन लिये गये हैं. जो प्रखंडों के हाट-बाजारों में सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे. इन वाहनों में जीपीएस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है. वहीं जनसंचार उपकरणों के क्रय में 70 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है.
किस मद में कितने किये जायेंगे खर्च
| मद | खर्च |
| फ्लैक्स,होर्डिंग व विज्ञापन | 21 करोड़ |
| मेला, प्रदर्शनी व विशेष प्रचार | 6.10 करोड़ |
| फिल्म, वृतचित्र और प्रसासरण | 21 करोड़ |
| सेमिनार व कांफ्रेंस | 50 लाख |
| गीत व नाट्य | 14 करोड़ |
| सूचना भवन मरम्मत | 01 करोड़ |
| सूचना केंद्रों का सुदृढ़ीकरण | 6.50 करोड़ |
| जनसंचार उपकरणों का क्रय | 70 लाख |
| प्रेस क्लब की स्थापना | 2.50 करोड़ |
| फिल्म विकास व निर्माताओं को सहायता | 3.00 करोड़ |
| पत्रकारों का स्वास्थ्य बीमा | 50 लाख |
| एलइडी वाहनों से प्रचार | 15 करोड़ |
| सामुदायिक रेडियो | 40 लाख |
| सीएम जनसंवाद केंद्र का संचालन | 7.50 करोड़ |
इसे भी पढ़ेंः मुठभेड़ में घायल हुआ 10 लाख का इनामी उग्रवादी संतोष यादव उर्फ टाइगर गिरफ्तार




