Fashion/Film/T.V

मुंबई मेट्रो का #AmitabhBachchan ने किया सपोर्ट तो लोग हुए नाराज, घर के बाहर किया प्रदर्शन

Mumbai : मुंबई में मेट्रों यार्ड का निर्माण किया जा रहा है. जिसका लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है क्योंकि इसके निर्माण के लिए 2700 से अधिक पेड़ों को काटा जा रहा है. आरे वन में इन पेड़ों को काटे जाने को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है.

इस प्रदर्शन में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी शामिल हुई थीं. लोगों ने बृहन्मुंबई नगर महापालिका के फैसले को बेतुका बताया. सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर लगातार लोग अपने विचार रख रहे हैं. लोगों ने सरकार को इस फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील कर रहे हैं.

इसी बीच अमिताभ बच्चन ने मेट्रो के समर्थन में ट्वीट किया. जिसे लेकर लोग नाराज हो गये और उनके इस ट्वीट के खिलाफ अब उनके घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं.

क्या था बिग बी का ट्वीट

अमिताभ बच्चन ने मुंबई मेट्रो को लेकर ट्वीट किया कि यह प्रदूषण का सामाधान है. मेरे एक दोस्त को मेडिकल की सहायता चाहिए थी. तो उसने कार के बदले मेट्रो से जाना सही समझा. जिसके बाद मेरे दोस्त ने बताया कि मेट्रो सुविधाजनक, तेज और सही है. यह प्रदूषण का सामाधान है. अधिक पेड़ लगाओ, मैंने अपने बगीचे में लगाया है, क्या आपने लगाया.

वहीं अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट के बाद मुंबई मेट्रो के आधिकारिक ट्विटर हैंडिल से यह जवाब भी आया कि हमें जानकर बेहद खुशी हुई कि इमरजेंसी में भी आपके दोस्त ने मुंबई मेट्रो पर भरोसा किया. अपने दोस्त के इस अनुभव को साझा करने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया.

क्या है ‘सेव आरे’

बिग बी के इस ट्वीट के बाद लोग काफी नाराज हो गये और हाथ में बैनर लेकर उनके घर जलसा के बाहर प्रदर्शन करने लगे. बैनर पर लिखा था ‘सेव आरे’. गौरतलब है कि सेव आरे एक मुहिम है जिससे लाखों की संख्या में लोग जुड़े हैं.

यह पेड़ों के कटाव को रोकने का काम करती है. अमिताभ बच्चन के इस समर्थन के बाद महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने भी बिग बी के ट्वीट के खिलाफ नाराजगी जतायी. उल्लेखनीय है कि साल 2010 में अमिताभ बच्चन ने इसका विरोध किया था.

Related Articles

Back to top button