
New Delhi: विश्व में जनसंख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. सवा करोड़ की आबादीवाले हमारे देश से इस मामले में सिर्फ पड़ोसी देश चीन ही आगे है. दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र जनगणना के लिए तैयार हो रहा है. भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने हर दस वर्ष में होनेवाली जनगणना की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसका प्री टेस्ट जारी है.
सभी रचनात्मक दृष्टि रखने वालों के लिए एक अनोखा मौका, @mygovindia के जनगणना 2021 मैस्कॉट डिजाइनिंग प्रतियोगिता में भाग लें और जीतें 50,000 रुपये का शानदार इनाम| #CensusForNewIndia #CensusIndia2021 #ContestAlert https://t.co/InrUwNW4Ew pic.twitter.com/rVFBdwMPzu
— Census India 2021 (@CensusIndia2021) September 12, 2019
इस अभियान से लोगों को जोड़ने के लिए विभाग ने कई प्रतियोगिताओं की घोषणा की है. जनगणना 2021 के अभियान का हिस्सा बनने के लिए विभाग ने स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया है. इसके विजेता को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा.
इसे भी पढ़ें – झारखंड के डीसी IAS Code of Conduct के खिलाफ जाकर चला रहे हैं #jharkhandwithmodi कैंपेन
इसके लिए @mygovindia पर लॉग इन कर स्लोगन लिखना है. इसकी अंतिम तिथि 19 सितंबर है. फिलहाल जनगणना का प्री टेस्ट चल रहा है जो 30 सितंबर तक चलेगा.
दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र जनगणना के लिए हो रहा तैयार| #जनगणना2021 का हिस्सा बनें और @mygovindia पर स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में भाग लें| विजेता जीत सकते हैं 25,000 रुपये का पुरस्कार|https://t.co/TAWkQQNbYM#CensusForNewIndia #CensusIndia2021@HMOIndia @PIBHomeAffairs pic.twitter.com/XUpabskVBU
— Census India 2021 (@CensusIndia2021) September 13, 2019
इसके अलावा सभी रचनात्मक दृष्टि रखनेवालों के लिए एक अनोखा मौका भी दिया जा रहा है. @mygovindia के जनगणना 2021 मैस्कॉट डिजाइनिंग प्रतियोगिता में भाग लिया जा सकता है. इसके विजेता को 50,000 रुपये का इनाम दिया जायेगा. इसके लिए भी अंतिम तिथि 19 सितंबर रखी गयी है.
इसे भी पढ़ें – SC/ST संशोधन एक्ट आदेश की समीक्षा वाली याचिका को SC की तीन जजों की बेंच को भेजा गया
विभाग ने लोगों की जानकारी और समस्याओं के निराकरण के लिए एक टॉल फ्री नंबर की भी व्यवस्था की है. सहज जनगणना तथा जनगणना 2021 से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे के बीच हर दिन टोल फ्री नंबर 1800-180-2021 एवं 14421 पर लोग कॉल कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें – #पीयूष_गोयल_AN_UNTOLD_STORY



