National

उन्नाव रेप केस: पीड़िता के बयान दर्ज करने एम्स पहुंचे न्यायाधीश 

New Delhi : उन्नाव बलात्कार मामले में एम्स में बुधवार को अस्थायी अदालत लगायी गयी. बलात्कार पीड़िता के बयान दर्ज करने के लिए जिला न्यायाधीश धर्मेश शर्मा एम्स पहुंच गये.

मामले के एक प्रमुख आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को इसके लिए एम्स लाया गया. उसके साथ सह-आरोपी शशि सिंह को भी लाया गया है. उल्लेखनीय है कि भाजपा सेंगर को पार्टी से निष्कासित कर चुकी है.

इसे भी पढ़ें- #JPSC की कार्यशैली पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं छात्र, पढ़ें-क्या कहा छात्रों ने…. (छात्रों की प्रतिक्रिया का अपडेट हर घंटे)

अस्थायी अदालत के लिए हाइकोर्ट से मांगी थी अनुमति

न्यायाधीश ने शनिवार को एम्स के जय प्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में एक अस्थायी अदालत स्थापित करने के निर्देश दिए थे, जहां महिला को 28 जुलाई को एक दुर्घटना के बाद भर्ती कराया गया था. हाइकोर्ट ने इस मामले में शुक्रवार को अनुमति दी थी.

उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को प्रशासनिक पक्ष से इस आशय की एक अधिसूचना जारी की, जिसमें कहा गया कि मामले की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश शर्मा पीड़िता के बयान दर्ज करेंगे.

इसे भी पढ़ें- #AutoSector में मंदी के लिए ओला, उबर जैसी कैब सर्विस भी जिम्मेदार : निर्मला सीतारमण   

28 जुलाई को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई ती पीड़िता

महिला ने 2017 में सेंगर पर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया था. घटना के वक्त वह नाबालिग थी.

28 जुलाई को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हुये सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई पीड़िता फिलहाल जीवन के लिए जूझ रही है. उस दुर्घटना में उसकी मौसी और चाची दोनों की मौत हो गयी थी. हादसे में उनका वकील भी घायल हो गया था.

इसे भी पढ़ें- तीन राज्यों की पुलिस के लिए चुनौती बना एक करोड़ का इनामी माओवादी असीम मंडल

Related Articles

Back to top button