HazaribaghKhas-KhabarRamgarh

बड़कागांव विधानसभाः #BJP #AJSU नेताओं-कार्यकर्ताओं के बीच दावेदारी और बयानबाजी तेज

Ranchi/Hazaribagh: बीजेपी और आजसू गठबंधन झारखंड विधानसभा में 65 प्लस सीट जीत कर आने का दावा कर रही है. बीजेपी और आजसू दोनों ने अपनी-अपनी तय मानी जा रही सीटों पर चुनाव अभियान की तैयारी शुरू कर दी है.

जिन सीटों पर बीजेपी और आजसू दोनों के कद्दावर नेता हैं, वहां दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है. बड़कागांव विधानसभा में भी दोनों पार्टी के नेता एक-दूसरे पर बयानबाजी और खुद की दावेदारी कर रहे हैं. बीजेपी नेताओं का कहना है कि बड़कागांव बीजेपी की परंपरागत सीट है.

इसे भी पढ़ेंः#JPSC की कार्यशैली पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं छात्र, पढ़ें-क्या कहा छात्रों ने…. (छात्रों की प्रतिक्रिया का अपडेट हर घंटे)

उन्होंने गठबंधन न कर अपने कार्यकर्ताओं को खड़ा करने की मांग की है. उनका कहना है कि बीजेपी ने यह सीट आजसू को देकर बहुत नुकसान उठाया है. वहीं आजसू के नेताओं का मानना है कि बड़कागांव में आजसू की जीत निश्चित है. उन्होंने यह दावा किया है कि गठबंधन के तहत बड़कागांव सीट आजसू को मिलनी तय है.

बड़कागांव विधानसभा में बीजेपी के दर्जन भर दावेदार

बड़कागांव में आजसू जहां अपनी सीट और जीत को पक्का बता रहा है. वहीं बड़कागांव विधानसभा में बीजेपी से चुनाव लड़ने को लेकर दर्जनभर दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं.

अभी तक बीजेपी की ओर से लोकनाथ महतो, जुगनू सिंह, बालेश्वर कुमार, राकेश प्रसाद, अनिमेष सिंह, मटुकधारी महतो, अंजलि देवी, राजू साव, मूलचंद साव सहित कई नाम सामने आ रहे हैं. बीजेपी के नेताओं का कहना है कि इसबार बीजेपी बड़कागांव सीट से चुनाव लड़ेगी.

इसे भी पढ़ेंः#CCL CMD गोपाल सिंह का Political अवतार!

रोशनलाल चला रहे हैं डोर टू डोर कैंपेन

बड़कागांव से आजसू के रोशनलाल चौधरी लड़ते आ रहे हैं. पिछले दो चुनाव में बेहद ही कम अंतर से हार का सामना करना पड़ा था. कांग्रेस की निर्मला देवी ने उन्हें 2014 के चुनाव में महज 411 वोटों से हराया था.

बीजेपी दावेदारों की मांग के बीच आजसू के सचिव गंगा साहू ने बयान जारी करते हुए कहा है कि बड़कागांव विधानसभा आजसू पार्टी की जीत निश्चित है.

आजसू ही एकमात्र पार्टी है जो लोगों को हक दिला सकती है. रोशनलाल चौधरी झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और गिरिडीह के वर्तमान सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के बड़े भाई हैं.

आजसू से गठबंधन कर पार्टी को उठाना पड़ा है नुकसानः बीजेपी

बीजेपी के वरिष्ठ नेता शक्ति कुमार सिंह ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा की सीट पार्टी की परंपरागत सीट रही है. उन्होंने यह भी कहा कि पिछले विधानसभा में गठबंधन करके देख चुके हैं, गठबंधन होने से बीजेपी को काफी नुकसान उठाना पड़ा है.

उन्होंने दावा भी किया कि बीजेपी बड़कागांव विधानसभा सीट तो जीतेगी ही साथ ही जीत के अंतर का रिकॉर्ड भी बनाएगी. उन्होंने तंज किया कि बीजेपी वंशवाद पूंजीवाद से ऊपर उठकर काम कर लेती है.

इसे भी पढ़ेंःटुंडी विधानसभा : सीटिंग विधायक #AJSU से, फिर भी #BJP से टिकट की होड़ में दर्जन भर हेवीवेट उम्मीदवार

Related Articles

Back to top button