Read Next
29/10/2026
कांग्रेस का आरोप, SIR पीएम मोदी, अमित सिंह की साजिश, CEC ने दिया अंजाम
27/10/2026
वीटो पावर के बिना UNSC के स्थायी सदस्य दूसरे दर्जे के समान : भारत
27/10/2026
गुवाहाटी : होटल के मालिक और लीजधारक के बीच विवाद, 5 लोगों की गोली मारकर हत्या
26/10/2026
चुनाव से पहले इजरायल की सेना ने ईरान पर हमले से किया इनकार
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
Back to top button
New Delhi : एम्स के ट्रॉमा सेन्टर में भर्ती उन्नाव सामूहिक बलात्कार कांड पीड़िता की हालत बहुत नाजुक है और उसे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है. अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को लखनऊ से दिल्ली लायी गयी पीड़िता को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एम्स पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया था. ट्रैफिक पुलिस 14 किलोमीटर की दूरी महज 18 मिनट में तय करने में मदद की थी.
इसे भी पढ़ें-दुमका डीसी IAS राजेश्वरी बी ने किया ऐसा ट्विट जिससे ब्यूरोक्रेट गलियारे में होने लगी गॉशिप
डॉक्टरों की टीम कर रही पीड़िता का इलाज
एम्स ट्रॉमा सेन्टर के प्रमुख डॉक्टर राजेश मल्होत्रा ने कहा कि वह बीमार है, लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर है और ब्लड प्रेशर सामान्य बनाए रखने के लिए उसे दवाओं की जरूरत पड़ रही है. मरीज की हालत नाजुक है और विभिन्न क्षेत्रों के डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है.
पुलिस ने बताया कि रायबरेली में पिछले सप्ताह कार और ट्रक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुई पीड़िता को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लखनऊ से सोमवार को नयी दिल्ली लाया गया. 28 जुलाई को हुए इस हादसे में पीड़िता और उसके वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे जबकि उसकी दो महिला रिश्तेदारों की मौत हो गई थी.
इसे भी पढ़ें-उन्नाव रेप केस : सड़क दुर्घटना में घायल पीड़िता के वकील को विशेष एयर एंबुलेंस से भेजा गया दिल्ली
पीड़िता के परिजनों से महिला आयोग की अध्यक्ष ने की मुलाकात
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एम्स के डॉक्टरों की सलाह पर मरीज को ला रही एम्बुलेंस को ‘फ्री पैसेज’ मुहैया कराया गया. एम्बुलेंस टर्मिनल-1 से रात नौ बजे रवाना हुई और नौ बजकर 18 मिनट पर एम्स ट्रॉमा सेन्टर पहुंची.
मामले की जांच कर रही सीबीआई ने इस सिलसिले में उत्तर प्रदेश से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. वहीं दूसरी ओर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने एम्स में पीड़िता के परिजन से मुलाकात की. मालीवाल लखनऊ अस्पताल में भी पीड़िता और उसके परिजन से मिलने गयी थीं.
एम्स में परिजन से मिलने के बाद मालीवाल ने कहा कि उन्नाव रेप पीड़िता की मां से मिली. बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों का कहना है कि उसे न्यूमोनिया हो गया है, उसके जीवन को खतरा है. उसकी मां बहुत परेशान हैं. आयोग की टीम पिछले 24 घंटे से उसके परिवार के साथ है और वहीं रहेगी. हम हर संभव मदद करेंगे.