JamshedpurJharkhand

जाहेर स्थान के पास पंचायत मंडप निर्माण के विरोध में घाटशिला के नवयुवक आठ दिनों से अनशन पर

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला के फुलडूंगरी जाहेर स्थान में बने पंचायत मंडप के स्थानांतरण की मांग को लेकर घाटशिला के नवयुवक पिछले आठ दिनों से अनशन पर बैठे हैं. विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों का समर्थन अनशनकारियों को मिल रहा है. सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त जमशेदपुर से मुलाकात की और वस्तुस्थिति से अवगत करवाया.

उपायुक्त महोदय ने कहा कि उन्हें इस संबंध में विशेष कुछ जानकारी नहीं है. अत: दो दिन के अंदर इस मामले को जानकारी लेकर इसके निष्पादन के लिए आगे के कदम बढ़ायेंगे.

सामाजिक कार्यकर्ता कुमार चंद्र मार्डी ने कहा कि जब ग्रामसभा द्वारा पंचायत मंडप का स्थान दूसरी जगह निर्धारित किया गया था तो फिर उसे जाहेर स्थान पर क्यों बनाया जा रहा है? सरकार ग्रामसभा की बात नही सुन रही है. यह संविधान और कानून का उल्लंघन है.

इसे भी पढ़ें : सिंदरी में यूरिया प्लांट के 128.90 मीटर ऊंचे प्रीलिंग टॉवर का निर्माण तय समय से 30 दिन पहले पूरा

अंचल में भी ग्रामसभा ने दर्ज कराया था विरोध

मदन मोहन सोरेन का कहना था कि अंचल द्वारा एक साल पहले जाहेर स्थान पर बनाये जा रहे पंचायत मंडप के खिलाफ ग्रामीणों ने पांच दिनों तक अनशन किया. उसके बाद बीडीओ, सीओ व तमाम पंचायत के पदाधिकारियों द्वारा यह कहते हुए अनशन तुड़वाया गया कि एक जांच टीम बनाया जायेगी.

लेकिन बिना कोई जांच कमेटी की रिपोर्ट के ही जबरदस्ती जाहेर स्थान पर पंचायत मंडप का निर्माण किया जा रहा है. जो गलत है. हमारी धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : पलामू : रघुवर सरकार में जनप्रतिनिधियों से ज्यादा सरकारी बाबुओं को तरजीह :  त्रिपाठी

कई गणमान्य लोग पहुंचे मौके पर 

मौके पर ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल के मेंबर रतन तिर्की भी उपस्थित हुए और अनशनकारियों की मांग को जायज बताते हुए कहा कि राज्यपाल के समक्ष अनशन कारियों के मुद्दा को रखेंगे.

शुक्रवार को अनशन को समर्थन देने के लिए मुख्य रूप से माझी महाल के देश पारगाना बैजू मुर्मू,  झारखंड जनतांत्रिक महासभा के दीपक रंजीत सुनील हेंब्रम,  लक्ष्मी पूर्ति,  जनमुक्ति संघर्ष वाहिनी के मंथन,  झारखंड मुक्ति मोर्चा के रामदास सोरेन कांग्रेस के प्रदीप बालमूचू,  इंटरनेशनल संथाल काउंसिल के नरेश मुर्मू, टीएमसी के विष्णु गोप आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : हाइस्कूल शिक्षक नियुक्ति : छह जिलों में इतिहास के अभ्यर्थी शिक्षक बन पढ़ा रहे, 18 जिलों को रिजल्ट का इंतजार

Related Articles

Back to top button