
Raniganj: जलियांवाला बाग नरसंहार के 100 वर्ष पूरे होने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने विधानसभा में एक विशेष सत्र बुलाया. जिसमें कोयलांचल व शिल्पांचल के गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों को आमंत्रित किया गया. इसके मद्देनजर रानीगंज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तीन सदस्य कोलकाता विधानसभा में विशेष सत्र में शामिल हुए. रानीगंज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजीत सिंह, सचिव रविंदर सिंह एवं मुख्य कार्यकारिणी सदस्य सरदार रणवीर सिंह विधानसभा के आमंत्रण पर कोलकाता पहुंचे थे. जहां राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जलियांवाला बाग नरसंहार घटना के इतिहास को सदन के समक्ष रखा एवं घटना की घोर निंदा करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की पैरवी की साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटना को पुनरावृति लोकतंत्र में न हो.
इसे भी पढ़ें- मेट्रो डेयरी घोटाला मामले में ईडी के रडार पर सीएम ममता बनर्जी के पूर्व प्रधान सचिव गौतम सान्याल
विभिन्न राजनेताओं ने जालियांवाला बाग हत्याकांड की निंदा करते हुए शहीदों को याद किया एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने विशेष सत्र में पहुंचे पश्चिम बंगाल के विभिन्न जगह से आये गुरुद्वारे के प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया. सरदार रविंदर सिंह ने बताया कि सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नेतृत्व में सभी इलाके की गुरद्वारा कमेटियों के प्रतिनिधि इसमें शामिल हुए हैं. रानीगंज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सरदार रणबीर सिंह ने कहा कि जालियांवाला बाग नरसंहार के 100 वर्ष पूरे होने पर भारत के किसी भी कोने में इस प्रकार का कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं किया गया है. इसके लिए उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री एवं पश्चिम बंगाल सरकार कि राजनेताओं को धन्यवाद दिया.
इसे भी पढ़ें – आठ किलो सोने के साथ डीआरआइ के हत्थे चढ़े तीन तस्कर



