Read Next
24/11/2025
पंचतत्व में विलीन हुए धर्मेंद्र देओल, पीएम ने जताया शोक
20/05/2024
संजय लीला भंसाली ने ‘हीरामंडी’ के हिट होने के बाद ‘लव एंड वॉर’ के लिए तैयार किया गाना, बोले- इसके बिना अधूरी होगी फिल्म
25/08/2023
69वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों का एलान, अल्लू अर्जुन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आलिया भट्ट व कृति सैनन सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
02/08/2023
हम दिल दे चुके सनम-लगान व देवदास जैसी फिल्मों का सेट डिजाइन करने वाले आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने की खुदकुशी, पैसों की तंगी से थे परेशान
15/07/2023
नहीं रहे ‘लापतागंज के चौरसिया’, एक्टर अरविंद कुमार की हार्ट अटैक से मौत
01/07/2023
‘आदिपुरुष’ विवाद: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मनोज मुंतशिर व फिल्म के निर्माता-निर्देशक को किया तलब, बनवाई कमिटी
28/06/2023
आदिपुरुष’ विवाद के बीच, रामानंद सागर की ‘रामायण’ अगले सप्ताह से टीवी पर होगी वापसी, जानें कब और कहां देखें
18/06/2023
फिल्म आदिपुरुष के निर्माता व निर्देशक के खिलाफ शिकायत, हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
05/06/2023
नहीं रहे महाभारत के ‘शकुनी मामा’, 78 की उम्र में गूफी पेंटल में ली अंतिम सांस
30/04/2023
Ranchi: राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित नितिन चंद्रा की मैथिली फिल्म “जैक्सन हॉल्ट” का ट्रेलर लॉन्च
Back to top button
Mumbai : निर्देशक राज शांडिल्य का कहना है कि उनके निर्देशन वाली पहली फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ के लिए आयुष्मान खुराना उनका पहला और एकमात्र विकल्प थे. शांडिल्य ने कहा कि राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कलाकार खुराना कहानी सुनकर इस फिल्म में काम करने के लिए तुरंत तैयार हो गये.
इसे भी पढ़ें- झारखंड कैडर के आइपीएस एसएन प्रधान ने पेश की मिसाल, केबीसी में जीते 25 लाख शहीद फंड में दिया दान
क्या है निर्देशक का
निर्देशक ने कहा कि लिखते समय हमने ‘ड्रीम गर्ल’ के लिए उनके (आयुष्मान) बारे में ही सोचा था. जब मैंने आयुष्मान को कहानी सुनने के लिए संदेश भेजा तो तब ‘बधाई हो’ और ‘अंधाधुन’ रिलीज नहीं हुई थीं. उन्होंने कहानी सुनी और काम करने के लिए तुरंत हामी भर दी.
‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ शो में कपिल शर्मा के साथ काम कर चुके शांडिल्य ने कहा कि वह हमेशा मनोरंजक फिल्म बनाने के बारे में सोचते थे. उन्होंने कहा कि वह दबाव का सामना कर रहे हैं क्योंकि निर्देशक के रूप में यह उनकी पहली फिल्म है. उनका ध्यान लोगों का मनोरंजन करने पर है.
इसे भी पढ़ें- सुरों के सुनहरे धागे बुनकर रेशम सी धुनें बनाते थे खय्याम
फिल्म में कैसा है आयुष्मान का रोल
शांडिल्य ने कहा कि आयुष्मान हास्य विधा में माहिर हैं और वह अपने काम को पूरी लगन से अंजाम देते हैं.
आयुष्मान इस फिल्म में ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं जो महिलाओं की आवाज निकाल सकता है और रामलीला में महिला चरित्रों की भूमिका निभाता है.
उसे एक वयस्क हॉटलाइन में नौकरी मिल जाती है. चीजें तब गड़बड़ हो जाती हैं जब ग्राहक (महिला और पुरुष) मनमोहक आवाज के धनी इस व्यक्ति से मिलना चाहते हैं.