
Asansol: आइएनएक्स मीडिया केस में सीबीआइ द्वारा पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की बुधवार की देर रात की गयी गिरफ्तारी के प्रतिवाद में आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को आसनसोल सिटी बस स्टैंड के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया.
इसे भी पढ़ें – ममता की नकारात्मक छवि सुधारने की कवायद, टीएमसी सांसदों को निर्देश, संसद में केंद्र सरकार के अच्छे कामों का समर्थन करें
इस मौके पर कांग्रेस नेता अशोक रॉय, शशि दुबे, विसेंट व्हीलर, ममता झकान, सोमोदित्य रॉय, इमरान रिजवी, प्रसेनजीत पूईतंडी आदि उपस्थित थे. श्री पूईतंडी ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर सीबीआइ बेकसूर कांग्रेस नेताओं को झूठे मामलों में गिरफ्तार कर रही है. उन्होंने कहा कि देश की जनता आनेवाले चुनावों में अपना जवाब देगी.
इसे भी पढ़ें – दुर्गापुर : अब तक सूअर के दड़बे में पका मिड डे मिल खिलाया जा रहा था बच्चों को, प्रशासन हरकत में



