
Durgapur : पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा ब्लॉक के मलानदिघी विष्णुपुर गांव के आदिवासी पाडा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में मिड डे मील हेतु उपयुक्त घर नही होने पर सुअर के घर (दड़बे ) में मिड डे मील तैयार होने का मामला प्रकाश में आया है.
मामला सामने आने के बाद उक्त केंद्र में पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं व अभिभावकों में सनसनी फैल गयी है. स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया है. मीडिया से खबर मिलने के बाद कांकसा ब्लॉक प्रशासन भी हरकत में आ गया है. गुरुवार सुबह से ही उक्त आईसीडीएस सेंटर में पहुंचकर साफ-सफाई अभियान प्रशासन द्वारा चलाया गया.
इसे भी पढ़ें : धनबाद : झरिया मारवाड़ी सम्मलेन के चुनाव में समर्थकों के बीच विवाद, जमकर चले लात-घूंसे
जगह बदली गयी
कांकसा ब्लॉक सीडीपीओ सुदीप सरकार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन की ओर से आईसीडीएस सेंटर में साफ सफाई अभियान चलाया गया तथा मिड डे मील हेतु उपयुक्त जगह की व्यवस्था की गयी. मिड डे मील की जगह व घर बदल दिया गया है.
बताया जाता है कि प्रतिदिन उक्त आईसीडीएस सेंटर में 40 – 60 शिशुओं का मिड डे मील बनता है. ऐसे में स्वास्थ्य के लिहाज से मिड डे मील सुअर के दड़बे में जिस जगह बनाया जा रहा था वह उपयुक्त नहीं था.
इसे भी पढ़ें : गढ़वा : चाची को प्रेमजाल में फंसा तलाक कराया, शादी का दबाव बनाने पर ट्रक से कुचलकर मार डाला




