DhanbadJharkhand

हाइवा की चपेट में आने से महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा, तोड़फोड़

Dhanbad : झरिया थाना क्षेत्र के दुख हरनी मंदिर के समीप हाइवा ने एक महिला को कुचल दिया. जिससे महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से हाइवा राजापुर से कोयला लोडकर बीएनआर साइडिंग जा रहा था तभी झरिया के दुख हरनी मंदिर के समीप  एक महिला को अपनी चपेट में ले लिया. महिला झरिया बाजार से  राशन खरीद कर अपने घर वापस जा रही थी.

हादसे से आक्रोशित लोगों ने हाइवा में जमकर तोड़फोड़ की. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने झरिया पुलिस को दी.  जानकारी मिलते ही झरिया पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी . इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है.

हाइवा परिचालन पर लगे रोक, नहीं तो करेंगे उग्र आंदोलन

स्थानीय लोगों की मानें तो कई बार झरिया कतरास मोड़ से लेकर भगतडीह तक हाइवा परिचालन पर रोक लगाने के लिए प्रदर्शन भी किया गया था. जिला प्रशासन से भी इसकी शिकायत की गयी. इसके बावजूद हाइवा परिचालन पर रोक नहीं लगी. जिसके कारण आज फिर एक बड़ी घटना घट गयी. आज की घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर जिला प्रशासन जल्द से जल्द कतरास मोड़ से भगतडीह तक का हाइवा परिचालन पर रोक नहीं लगाता है तो उग्र आंदोलन करेंगे.

इसे भी पढ़ेंःबालाकोट एयर स्ट्राइक के पांच बहादुर पायलट वायुसेना मेडल से सम्मानित किये जायेंगे

 

Related Articles

Back to top button