DhanbadJharkhand

धनबाद : नशा करने से रोकने पर नशेड़ियों ने मंदिर में तोड़फोड़ की, ग्रामीणों को पीटा, स्थिति तनावपूर्ण

Dhanbad : बाघमारा के आकाशकिनारी यादवपट्टी स्थित हनुमान मंदिर में असमाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की गयी है. सोमवार शाम करीब पांच बजे की घटना बतायी जा रही है. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण है.

बताया जाता है कि कुछ युवक मंदिर में नशा करने पहुंचे थे जिसका विरोध स्थानीय ग्रामीणों ने किया. नशा करने वालों ने ग्रामीणों के साथ मारपीट कर दी जिसके बाद मामला बिगड़ गया और तोड़फोड़ की गयी.

इसे भी पढ़ें : गढ़वा : आर्थिक तंगी व कर्ज से परेशान था युवक, पत्नी व दो बेटियों की हत्या कर खुद लगा ली फांसी

लोगों को घरों मे रहने की हिदायत 

घटना की सूचना मिलने के बाद बाघमारा डीएसपी मनोज कुमार, अंचलाधिकारी प्रमोद राम, कतरास थाना की पुलिस सहित अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुच गयी है. पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

हनुमान मंदिर में असमाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की घटना के बाद एक पक्ष में काफी रोष है. पुलिस प्रशासन स्थिति को संभालने में लगे हैं. अंचलाधिकारी लोगों को अपने घरों में रहने की हिदायत दे रहे हैं. वे शांति व्यवस्था में बाधा पहुंंचाने वालों पर कानूनी कारवाई करने की बात कह रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : चर्च कॉम्प्लेक्स, कुमार गर्ल्स हॉस्टल व हरमू रोड स्थित अवैध बिल्डिंग पर निगम मेहरबान! सील करने के निर्देश के बाद भी रिजल्ट जीरो 

स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल मंगा लिया गया है. स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है.

वहीं घटना की सूचना पाकर ग्रामीण एसपी अमन कुमार, एसडीएम राज महेश्वरम भी मौके पर पहुंच गये हैं. मंदिर परिसर से लगभग आधा दर्जन मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ें : युवा संवाद – 4 : ‘सरकारी विभागों में साढ़े छह लाख से ज्यादा पदों को नहीं भर पायी पूर्ण बहुमत की सरकार’

Related Articles

Back to top button