West Bengal

पश्चिम बंगाल के बनगांव इलाके में 100 लोग डेंगू की चपेट में, एक की हो चुकी है मौत

Kolkata : मानसूनी बारिश के साथ पश्चिम बंगाल में डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है. उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव इलाके में करीब 100 लोग डेंगू की चपेट में आ गये हैं, जिनका इलाज भिन्न-भिन्न अस्पतालों में चल रहा है.

मानिकतला ईएसआई अस्पताल में 15 और बेलियाघाटा आईडी अस्पताल में 30 से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है. इसके अलावा एसएसकेएम, मेडिकल कॉलेज, एनआरएस और अन्य अस्पतालों में भी डेंगू पीड़ित मरीज भर्ती हैं.

बनगांव के जीवन रतनधर महकमा अस्पताल में डेंगू पीड़ित एक मरीज ने सोमवार को दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान बिजली सरकार के तौर पर हुई है. इस अस्पताल में डेंगू के सात मरीजों की हालत गंभीर है.

इसे भी पढ़ें : धनबाद : नशा करने से रोकने पर नशेड़ियों ने मंदिर में तोड़फोड़ की, ग्रामीणों को पीटा, स्थिति तनावपूर्ण

साफ-सफाई नहीं 

लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद नगर पालिका प्रशासन साफ-सफाई और मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए पुख्ता व्यवस्था नहीं कर रहा है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक डेंगू की रोकथाम के लिए अलग से 95 लाख रुपये आवंटित किये गये हैं.

इसके अलावा 450 अस्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति की गयी है जो उत्तर 24 परगना के हाबरा, अशोकनगर, गाईघाटा, बैरकपुर इलाके में साफ-सफाई और जागरुकता संबंधी अभियान चला रहे हैं.

बावजूद इसके बारिश के साथ डेंगू का प्रकोप फैलता जा रहा है. इससे पहले हाबरा इलाके में डेंगू से कम से कम सात लोगों की मौत हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें : गढ़वा : आर्थिक तंगी व कर्ज से परेशान था युवक, पत्नी व दो बेटियों की हत्या कर खुद लगा ली फांसी

Related Articles

Back to top button