JharkhandRanchi

  झारखंड पुलिस परिवार प्रतिभा सम्मान समारोह में डीजीपी ने 65 बच्‍चों को सम्मानित किया

Ranchi :  लाइन टैंक रोड स्थित झारखंड पुलिस एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय में रविवार को झारखंड पुलिस परिवार प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि डीजीपी कमल नयन चौबे थे. समारोह में झारखंड पुलिस के सिपाही से डीएसपी कोटि तक के पदाधिकारियों के वैसे बच्चे जो यूपीएससी, जेपीएससी, बीपीएससी, आइआइएम, आइआइटी, एनआइटी, मेडिकल क्लैट की प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतर सफलता हासिल की है, उन्हें पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया

. कुल 65 बच्‍चों को  डीजीपी केएन चौबे ने सम्‍मानित किया. मौके पर डीजीपी केएन चौबे के अलावा डीआइजी एवी होमकर, एसएसपी अनीश गुप्ता सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

13 महीने का वेतन नहीं देने सहित कई अन्य मांगों पर चर्चा

झारखंड पुलिस परिवार प्रतिभा सम्मान समारोह के बाद केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई,  जिसमें 13 माह का वेतन सरकार के द्वारा अब तक नहीं देने पर नाराजगी व्यक्त की गयी. एसीपी/एमएसीपी के नियमों में सुधार करने की मांग की गयी. इत क्रम में सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के लिए लंबित पुलिस अवर निरीक्षक के 12 पदों को  पूर्ति के द्वारा भरे जाने की मांग की गयी.

सातवें वेतन आयोग के अनुरूप वर्दी भत्ता, राशन मनी ,धुलाई भत्ता, दुरूह कार्य भत्ता ,रेल सहित सभी उग्रवाद प्रभावित थाना को देने, झारखंड जगुआर को मिलने वाले 50% मूल वेतन का अतिरिक्त भत्ता सातवां वेतन आयोग के अनुरूप देने की मांग की गयी.  इस कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, महामंत्री अक्षय राम ,उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद एवं शंभू यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : रिम्स में हर रस्म के लगते हैं पैसे…शेविंग के 150, लाश पहुंचाने के 300 और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button