JharkhandPalamu

पलामू: जिला पार्षद के पति से सुजीत सिन्हा के नाम पर मांगी गयी 20 लाख की रंगदारी

Palamu: मेदिनीनगर उत्तरी की जिला पार्षद रानो देवी के पति व्यवसायी अजीत मेहता से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. कुख्यात डॉन सुजीत सिन्हा के नाम पर रंगदारी की मांग की गयी है. रंगदारी देने के साथ-साथ गेट पर (सेंट्रल जेल) भेंट करने को कहा गया है.

इसे भी पढ़ें – मेहरबानीः मां अंबे कंपनी ने जब्त कोयला को रैक लोडिंग कर बाहर भेजा, चुप रहे पूर्व हजारीबाग डीसी व माइनिंग अफसर

सदर थाना में दर्ज कराया मामला

सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा निवासी अजीत मेहता मंगलवार की पूर्वाहन अपनी दुकान पर बैठे थे. इसी बीच उनके मोबाइल फोन 9973842438 पर 8536953667 से फोन आया. फोन पर मौजूद शख्स ने खुद को कुख्यात अपराधी सरगना सुजीत सिन्हा का राइट हैंड बताया. कहा कि हाल में ही बारालोटा में तुमने (अजीत मेहता) एक करोड़ की जमीन बेची है. उसका 20 प्रतिशत पहुंचा दो और गेट पर जाकर भेंट कर लो, नहीं तो अंजाम बहुत बुरा होगा. इस बारे में पहले भी बोला गया है.

सुरक्षा की गुहार

जिला पार्षद के पति ने सदर थाना में मामला दर्ज कराते हुए कहा कि मेहता ट्रेडर्स नाम से वे व्यवसाय करते हैं. पत्नी जिला पार्षद हैं. उनकी भी सामाजिक कार्यों में हमेशा सक्रियता रही है. इसलिए रात दिन कभी भी किसी क्षेत्र में जाना पड़ता है. इसलिए उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाये. धमकी दिये जाने के बाद से उनका परिवार भयभीत है. इससे पहले 27 सितम्बर 2015 को दो बाइक पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने चुनाव नहीं लड़ने की धमकी दी थी.

इसे भी पढ़ें – ना POTA खराब था, ना NIA खराब है, खराब तो इसके इस्तेमाल करने वाले होते हैं

मामला दर्ज कर लिया गया है, छानबीन तेज की गयी हैः थाना प्रभारी

सदर थाना प्रभारी दुलर चैड़े ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है. अनुसंधान तेज किया गया है. फोन नंबर की पड़ताल की जा रही है. मामला सही होने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. जिला पार्षद के पति को पूरी सुरक्षा प्रदान की जायेगी. अपराधियों के मंसूबे को कभी सफल नहीं होने दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – मेन रोड में पार्किंग चिह्नित करनेवाला निगम ईस्ट जेल रोड और सर्कुलर रोड में क्यों नहीं वसूलता पार्किंग शुल्क

Related Articles

Back to top button