
Ranchi : सीएम रघुवर दास और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन एक बार फिर ट्विटर पर आमने-सामने हैं. सीएम रघुवर दास ने कहा था कि हमने चार साल में पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था दी. इसके जवाब में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने घोटालों की लिस्ट जारी कर दी.
हेमंत सोरेन ने भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड की बात पर तंज कसते हुए कहा कि एक बार स्वास्थ्य मंत्री से भी तो पूछ लेते. आपके मंत्री इतने गिरे हुए हैं कि, पचास हजार पर कमीशन नहीं छोड़ते.
रघुवर दास ने कहा था कि साढ़े चार साल पहले तक झारखंड के माथे पर भ्रष्टाचार और घोटाले का कलंक लगा रहा. इसपर हेमंत सोरेन ने पूछा कि हाथी किसने उड़ाया, कंबल किसने लूटा, टैब पर कमीशन किसने खाया, पोषाहार घोटाला, डस्टबीन में किसने लूटा. वर्तमान और पूर्व सीएम के बीच इस तरह की बातें ट्विटर पर खूब चलीं.
हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी रघुवर दास और हेमंत सोरेन का ट्विटर वार पब्लिक ने पढ़ा है. साथ ही उसमें काफी कमेंट्स भी किये गये हैं.
एक बार स्वास्थ्य मंत्री से भी पूछ लेते ? क्या वो सहमत हैं इस कथन से
आपके मंत्री इतने गिरे हुए हैं की 50 हज़ार पर कमीशन नहीं छोड़ते और आप ईमानदारी का पाठ पढ़ाते हैं।
और हाँ लिखते हुए ज़रा सोच लीजिए –
हाथी किसने उड़ायी
कम्बल किसने लूटा
टैब में कमीशन किसने खायी https://t.co/2cI8l2xOLf
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 13, 2019
इसे भी पढ़ें – मांस के दुर्गंध से परेशान हरमूवासियों ने लगायी निगम से गुहार, डिप्टी मेयर ने दिया भरोसाजनता
बोली विकास के नाम पर हमें खूब दौड़ाया गया
ट्विटर पर सीएम रघुवर दास के ट्वीट पर जनता ने भी अपनी प्रतिक्रया दी. अनुराग नाम के एक यूजर ने कहा कि ग्राउंड पर उतरकर देखिये. आपके अपने सरकार में कितना भ्रष्टाचार फैला हुआ है. चाहे वो मंत्रालय हो या फिर गांव की आम सभा.
इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भ्रष्टाचार हुआ या नहीं यह तो आपको उतारने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन हां विकास के नाम पर हमें खूब दौड़ाया गया. तीस पर्सेंट युवा काम की तलाश में राज्य से बाहर भटक रहे हैं.
साढ़े चार साल पहले झारखण्ड के माथे पर भ्रष्टाचार और घोटाले का कलंक लगा था। हमारी सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था दी और आज राज्य का हर नागरिक गर्व से कहता है कि हां, मैं झारखण्डवासी हूं। #AbkiBaar65Paar pic.twitter.com/v4P6JZDY8p
— Raghubar Das (@dasraghubar) July 13, 2019
इसे भी पढ़ें – पुलवामा हादसे को बीते 150 दिन, रघुवर दास ने किया था शहीदों के परिजनों को मदद का वादा, नहीं किया पूरा
सीएम : अबकी बार 65 पार, हेमंत बोले अबकी बार रघुवर पार
भाजपा ने विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड में अबकी बार 65 पार का नारा दिया है. भाजपा ने 65 पार सीटों को जीतने का निश्चय किया है. रघुवर दास सहित पूरी भाजपा अपने बयान के बाद हैजटैग अबकी बार 65 पार का नारा का इस्तेमाल कर रही है.
सीएम रघुवर दास ने भी अपने ट्वीट में इसका इस्तेमाल किया है. तो दूसरी ओर रघुवर दास के ट्वीट के बदले जवाब देते हुए हेमंत सोरेन ने अबकी बार रघुवर पार के हैजटैग का इस्तेमाल किया है.
इसे भी पढ़ें – डिप्टी मेयर का एलान : हैदरबाद की तर्ज पर झिरी में कचरे पर बनेगा हॉर्टिकल्चर पार्क, जल्द होगा टेंडर




