JharkhandRanchi

आंकड़ों में कलाबाजी कर गुमराह कर रहे जेपी नड्डा, यूपीए की उपलब्धि है यूएनडीपी रिपोर्ट : जेएमएम

Ranchi :  बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा रघुवर सरकार और मोदी सरकार की  तारीफ किये जाने पर सवाल खड़े करते हुए जेएमएम ने एकबार फिर बीजेपी को घेरा है. पार्टी प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड दौर पर आये जेपी नड्डा रविवार को जिस यूएनडीपी सर्वे रिपोर्ट को आधार बता कर कहते है कि बीजेपी की नीतियों से देश के करीब 27 करोड़ लोगों के जीवनस्तर में सुधार हुआ है, वह रिपोर्ट 2006 से 2016 की है. इस अवधि में मोदी सरकार का कार्यकाल केवल 2 साल का है, जबकि बाकी के 8 साल में  केंद्र में यूपीए सरकार थी.

2016 के बाद की रिपोर्ट अभी तक नहीं आयी है. ऐसे में यह साफ है कि बीजेपी नेता आंकड़ों में कलाबाजी कर जनता को गुमराह कर रहे हैं. इसके लिए उन्हें देश और राज्य की जनता से मांफी मांगनी चाहिए. उन्होंने जेपी नड्डा की निर्धारित 65 सीटों के लक्ष्य पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह उनका सपना है और सपने देखने का हक सभी को है.

इसे भी पढ़ें – सीएम बोले हमने भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था दी, तो  हेमंत सोरेन ने गिनायी घोटालों और कमीशनखोरी की लिस्ट

उनके कार्यकाल में जारी हेल्थ सर्वे रिपोर्ट में 7 जिले कुपोषित

जेपी नड्डा के स्वास्थ्य मंत्री रहने के दौरान जारी नैशनल फैमिली हेल्थ सर्वे का जिक्र करते हुए सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि उस सर्वे में देश के जिस 113 पिछड़े और कुपोषित जिले है, उसमें झाऱखंड के कुल 7 जिले थे. इसी रिपोर्ट में केवल चाईबासा में ही  67 प्रतिशत बच्चे कुपोषित होने की बात की गयी थी. 2017 में राज्य में संतोषी की मौत भूख से हुई थी, वह आकंड़ा आज 20 तक पहुंच गया है. ऐसे में राज्य की जनता उनसे पूछना चाहती है कि बीजेपी नेता किस आधार पर जीवनस्तर और गरीबी उन्मूलन का दावा कर बीजेपी की उपलब्धि बता रहे है.

इसे भी पढ़ें – मांस के दुर्गंध से परेशान हरमूवासियों ने लगायी निगम से गुहार, डिप्टी मेयर ने दिया भरोसा

आकंड़ों से सीएम हो सकते हैं खुश, जनता नहीं

बीजेपी शासन में रोड कनेक्टिविटी पर बतायी गयी उपलब्धि पर जेएमएम नेता ने एनएच 33 स्थित रांची-टाटा रोड की स्थिति को लेकर भी जेपी नड्डा को घेरा. कहा, चूंकि जमशेदपुर राज्य के मुखिया रघुवर दास का गृह जिला है, तो नड्डा जी को चाहिए था कि एकबार वे सीएम के साथ इस रोड से जमशेदपुर जाते. तो उन्हें सारा खेल पता चलता कि उनके बताये आकंड़ें से मुख्यमंत्री तो खुश हो सकते है, लेकिन राज्य की जनता नहीं.

फेल है मोदी की आयुष्मान भारत योजना, गरीबों को नहीं मिल रहा लाभ

मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना पर सवाल उठाते हुए सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल में योजना लागू नहीं की गयी है. राज्य के सभी बड़े प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान भारत का लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है, जो निश्चित रूप से आयुष्मान भारत का मजाक उड़ा रहा है. फिर भी एक बड़े झूठ के सहारे सरकार इसे अपनी उपलब्धि बता रही है.

किसान सम्मान निधि से किसानों को मिलने वाली राशि पर मुख्यमंत्री को घेरते हुए कहा कि आज उन्हीं के कृषि मंत्री कहते है कि वर्ष 2016, 2017 और 2018 में धान के खरीद लक्ष्य में 57 प्रतिशत कमी हुई है. ऐसे में सरकार किसानों को कैसा सम्मान दे रही है. इसी तरह पिछले तीन वित्तीय वर्ष से किसानों को फसल बीमा का लाभ भी नहीं मिल रहा है.

इसे भी पढ़ें – पुलवामा हादसे को बीते 150 दिन, रघुवर दास ने किया था शहीदों के परिजनों को मदद का वादा, नहीं किया पूरा

Related Articles

Back to top button