National

एनआइए को बड़ी कामयाबी, आतंकी साजिश का पर्दाफाश, तमिलनाडु में तीन संदिग्ध के ठिकानों पर छापेमारी

New Delhi: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) तमिलनाडु में एक आतंकी संगठन का पर्दाफाश किया है. यह संगठन पूरे देश में आतंकी हमलों की साजिश रच रहा था. एनआइए के अनुसार यह संगठन देश में इस्लामिक राज्य की स्थापना के मंसूबे रखता है. एनआइए ने चेन्नई और नागपट्टिनम जिले में स्थित तीन संदिग्धों के ठिकानों पर शनिवार को छापेमारी की. इस छापेमारी में इस साजिश का खुलासा हुआ है.

इसे भी पढ़ें – क्या रघुवर दास अब भी कहेंगे 14 सालों में कुछ नहीं हुआ

देश के बाहर भी इस संगठन के सदस्य

एनआइए के अनुसार संदिग्ध आतंकी चेन्नई और नागपट्टिनम जिले के रहनेवाले हैं. साथ ही इस संगठन से देश और देश के बाहर के लोग भी जुड़े हुए हैं. ये लोग भारत के खिलाफ जंग छेड़ने की साजिश रच रहे थे. इन दहशतगर्दों ने अंसारुल्ला नाम का आतंकी संगठन बना रखा है.

बड़े पैमाने पर जुटाया था फंड

एनआइए के अनुसार आरोपी सैयद मोहम्मद बुखारी, हसन अली और मोहम्मद युसुफुद्दीन और उसके सहयोगियों ने बड़े पैमाने पर फंड जुटाया है. इस फंड का उद्देश्य भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देना था. इनके खिलाफ गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है. एनआइए ने चेन्नई स्थित सैयद बुखारी के घर और ऑफिस में छापेमारी की. इसके अलावा नागपट्टिनम जिले में हसन अली और मोहम्मद युसुफुद्दीन के घर पर भी छापेमारी की गयी.

इसे भी पढ़ें – आरएसएस का फैसला : रामलाल भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पद से हटाये गये, आरएसएस के सह-संपर्क प्रमुख बने  

जल्द हो सकती है औऱ गिरफ्तारी

एनआइए इन तीन संदिग्धों से पूछताछ करने में जुटी है और इन्हें जल्द ही गिरफ्तार भी किया जा सकता है. एनआइए ने 9 मोबाइल, 15 सिम कार्ड्स, 7 मेमोरी कार्ड्स, 3 लैपटॉप, 5 हार्ड डिस्क, 6 पेन ड्राइव, दो टैबलेट और तीन सीडी और डीवीडी बरामद किये हैं. इसके अलावा तमाम मैग्जीन्स, बैनर्स, नोटिस, पोस्टर्स और किताबें भी बरामद की गयी हैं.

इसे भी पढ़ें – TMC नेताओं को 25 लाख में चुनाव जिताने का मिल रहा ऑफर

Related Articles

Back to top button