Latehar

लातेहारः हत्या के केस में फरार चल रहे वारंटी पति-पत्नी 19 साल बाद गिरफ्तार

Latehar: हत्या के 19 साल पुराने केस में पुलिस ने वारंटी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है. नेतरहाट थाना क्षेत्र के ग्राम करमडीह निवासी कामेश्वर महतो व उसकी पत्नी को नेतरहाट थाना प्रभारी मुकेश चौधरी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

इस संबंध में थाना प्रभारी मुकेश चौधरी ने बताया कि वर्ष 2000 मे करमडीह गांव के प्रेमलाल बरवा की हत्या हुई थी. मृतक की पत्नी ने इस मर्डर का आरोप उसी गांव के रहनेवाले कामेश्वर महतो व उसकी पत्नी पर लगाया था.

इसे भी पढ़ेंः दुनिया की कोई ताकत अयोध्या में नहीं बनवा सकती मस्जिद: डॉ. वेदांती

इस संबंध में नेतरहाट थाना में कांड संख्या 2/2000 दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया गया. लेकिन आरोपियों के फरार हो जाने के गिरफ्तारी संभव नही हो सकी.

19 साल बाद गिरफ्तारी

अब घटना के 19 सालों बाद गुप्त सूचना मिली की. दोनों आरोपी पति-पत्नी नाम बदलकर गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के देवकी गांव में रह रहे हैं.

इसपर लातेहार एसपी व महुआडांड एसडीपीओ के निर्देशानुसार टीम गठित ने छापेमारी की. और टीम दोनों आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल रही.

छापेमारी दल का नेतृत्व नेतरहाट थाना प्रभारी मुकेश चौधरी ने किया. वहीं टीम में एसआई बिन्देश्वरी महतो समेत जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे.

इसे भी पढ़ेंःसरायकेला मॉब लिंचिंग मामले में एसडीओ ने डॉक्टरों और पुलिस को दोषी पाया

Related Articles

Back to top button