National

PM मोदी सितंबर में कर सकते हैं अमेरिका का दौरा

Washington : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा की आगामी बैठक के लिए सितंबर में अमेरिका का दौरा कर सकते हैं.

वह अपने दौरे के दौरान ह्यूस्टन में भारतीय मूल के अमेरिकियों को संबोधित भी कर सकते हैं. भारतीय समुदाय के नेताओं ने यह जानकारी दी.

शिकागो और ह्यूस्टन अमेरिका के दो शहर हैं जहां अप्रवासियों को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री का कार्यक्रम रखा जा सकता है.

23 सितंबर को न्यूयॉर्क जाएंगे पीएम

जब वह इस साल के अंत में संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक महासभा बैठक में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क आएंगे.

हालांकि इस दौरे के बारे में अब तक कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. इस संबंध में जानकारी रखने वाले समुदाय के सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री 23 सितंबर को जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र की विशेष बैठक को संबोधित करने ह्ययूस्टन से न्यूयॉर्क आएंगे.

Related Articles

Back to top button