
Giridih: पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय बुधवार को देवघर से रांची लौटने के क्रम में गिरिडीह पहुंचे. जहां वो कांग्रेस नेता अजय सिन्हा मंटू के बरमसिया स्थित आवास पर रुके. इस दौरान कांग्रेस के कई नेताओं ने उनसे मुलाकात की. पत्रकारों से बातचीत के क्रम में सहाय ने कहा कि हेमंत सरकार को दूर तक कोई खतरा नहीं है. क्योंकि कांग्रेस के सारे विधायक एकजुट है और हेमंत सरकार के साथ मजबूती के साथ खड़े है. उन्होंने कहा कि विधायकों की नाराजगी बहुत अधिक मायने नहीं रखती. क्योंकि ये राजनीतिक लड़ाई का सिर्फ एक परिदृश्य हो सकता है. इसे कोई बड़ा मसला नहीं कह सकते.
इसे भी पढ़ें:राजीव नगर मामले में पटना हाईकोर्ट का निर्देश, जब तक फाइनल जजमेंट नहीं आ जाता तब तक किसी का घर नहीं टूटेगा
रांची में बवाल के दौरान मुस्लिम समुदाय के दो युवकों की मौत के बाद सरकार के प्रति कांग्रेस विधायक इरफान के गुस्से पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सहाय ने तंज कसते हुए कहा कि इसे कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं माना जा सकता. वह भी कांग्रेस विधायक इरफान का व्यक्तिगत मुद्दा हो सकता है.
राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपने विचारधारा के अनुसार पहले ही महागठबंधन के राष्ट्रपति प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का निर्णय कर चुका है. और कांग्रेस अब अपने फैसले को नहीं बदलने वाली.
इसे भी पढ़ें:पीएम नरेंद्र मोदी 20 जुलाई को आएंगे पटना, बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल




