
Patna : ‘सुपर-30’ के संस्थापक आनंद कुमार गंभीर बीमारी ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे हैं. यह चौंकाने वाला खुलासा कुमार ने खुद एक वीडियो में किया है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गयी है.
पटना के गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर बनी ऋतिक रौशन की फिल्म ‘सुपर 30’ शुक्रवार को भारत सहित 71 देशों रिलीज हो रही है.
इसे भी पढ़ें : पलामू : हत्या के मामले में गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और उसके साथी को आजीवन कारावास
पांच साल पहले पता चला बीमारी का
आनंद पांच साल से ब्रेन ट्यूमर से संघर्ष कर रहे हैं. इस वजह से उनके दायें कान से सुनने की क्षमता 90 प्रतिशत घट गयी है. उनका कहना है कि उन्हें कभी भी चक्कर आ जाता है. फिलहाल उनका इलाज मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में चल रहा है.
आनंद ने बताया कि साल 2014 में ही उनका ब्रेन ट्यूमर पकड़ में आ गया था. इसके बाद पटना से लेकर दिल्ली तक के अस्पतालों में इलाज कराया.
एक डॉक्टर ने तो कुछ ही साल जीने की बात कह दी थी. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी. अभी वे स्वस्थ हैं पर समय-समय पर जांच कराने के लिए मुंबई जाना पड़ता है.
इसे भी पढ़ें : लता मंगेशकर ने ट्वीट किया, नमस्कार एमएस धोनी जी, देश को आप के खेल की जरूरत, रिटायरमेंट का विचार छोड़ दें
…इसलिए फिल्म को लेकर जल्दी थी
आनंद ने बताया कि ब्रेन ट्यूमर के कारण ही उन्होंने फिल्म को लेकर जल्दी थी. उन्हें लगता था कि समय रहते लोग उनके बारे में जान लें तो अच्छा होगा.
उन्होंने बताया कि इस बीमारी की जानकारी फिल्म सुपर-30 से जुड़े सभी लोगों को है.
इसे भी पढ़ें : IIT-ISM कर रहा जूठन से खाद बनाने पर शोध, दुर्गंध ने लाहबनी धैया के लोग का जीना किया मुहाल




