ChatraJharkhand

चतरा : माओवादी का पूर्व सक्रिय सदस्य सेठा गिरफ्तार, पूछताछ कर रही पुलिस

Chatra / Kunda : पुलिस ने माओवादी के पूर्व सक्रिय सदस्य सेठा गंझू उर्फ सेन जी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक अखिलेश बी वारियर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुंदा पुलिस ने माओवादी के पूर्व सक्रिय सदस्य सेठा गंझू गिरफ्तार किया. सेठा की गिरफ्तारी सरजामातु गांव से शनिवार को हुई.

पुलिस ने बताया कि सेठा गंझू उग्रवादी मामले में नामजद अभियुक्त है. थाना प्रभारी रामवृक्ष राम ने बताया कि सेठा पूर्व में भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य था. उसके खिलाफ कुंदा थाना में कांड संख्या 4/2001 के अलावा अन्य थानों में मामला दर्ज है.

इसे भी पढ़ें- दुमका : सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद, चार घायल

गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में माओवादियों का वर्चस्व समाप्त होते ही सेठा उग्रवादी संगठन टीएसपीसी में चला गया. दस वर्षों तक सेठा टीएसपीसी में सक्रिय रहा. उसके बाद वह संगठन छोड़कर कहीं छुप गया.

गुप्त सूचना मिली की सेठा सरजामातू गांव आया हुआ है. जिसके बात त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया गया. टीम सरजामातू गांव के लिए रवाना हुई और सेठा को गिरफ्तार कर लिया.

अभियान में प्रशिक्षु दरोगा भोला नाथ प्रमाणिक के अलावा जिला बल के दर्जनों जवान शामिल थे. फिलहाल सेठा से पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- रांची : दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, कैंप कर रही पुलिस

Related Articles

Back to top button