
Ranchi : झारखंड के नए डीजीपी के एन चौबे आठ जून को योगदान देंगे, फिर दो दिनों के अवकाश में रहेंगे. जिसके बाद 11 जून से वो पूरी तरह कामकाज संभालेंगे.
गौरतलब है कि तत्कालीन डीजीपी डीके पांडेय का 31 मई को कार्यकाल खत्म होने के बाद 1986 बैच के झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी केएन चौबे को झारखंड का नया डीजीपी बनाया गया है. केंद्र से अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार की शाम गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की थी.
इसे भी पढ़ें- दर्द ए पारा शिक्षक : आखिर क्यों शिक्षक को हिंदुस्तान यूनिलिवर में साबुन छंटाई का काम करना पड़ रहा है
राज्य के 12वें डीजीपी के रूप में देंगे योगदान
केएन चौबे जुलाई 2015 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बीएसएफ में बतौर एडीजी अपनी सेवा दे रहे थे. अब वह आठ जून को राज्य के 12वें डीजीपी के रूप में योगदान देंगे.
इन्होंने आठ अगस्त 1986 को भारतीय पुलिस सेवा में योगदान दिया था. उनकी सेवा अवधि 21 अगस्त 2021 तक है. डीजीपी डीके पांडेय के रिटायर्ड होने के बाद इन्हें झारखंड डीजीपी की कमान सौंपी गयी है.
इसे भी पढ़ें- दुमका : सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद, चार घायल
बिहार के कैमूर जिले के रहने वाले है डीजीपी के एन चौबे
केएन चौबे मूल रूप से बिहार के कैमूर जिला (भभुआ) के सुलतानपुर के निवासी हैं. चौबे तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर हैं. इनके बड़े भाई राजीव नयन चौबे आइएएस रहे हैं और वर्तमान में यूपीएससी के सदस्य हैं. चौबे झारखंड में एडीजी जैप भी रहे हैं.




