Business

मोदी सरकार को झटका : ट्रंप ने GSP के तहत भारत को व्यापार में मिली छूट को किया खत्म

Washington : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जीएसपी व्यापार कार्यक्रम के तहत भारत को प्राप्त लाभार्थी विकासशील देश का दर्जा खत्म कर दिया है. ट्रंप ने कहा कि भारत ने अमेरिका को ‘‘अपने बाजार तक समान और तर्कपूर्ण पहुंच’’ देने का आश्वासन नहीं दिया है.

जेनरेलाइज सिस्टम ऑफ प्रेफरेंस (जीएसपी) अमेरिका का सबसे बड़ा और पुराना व्यापार तरजीही कार्यक्रम है. इसका लक्ष्य लाभार्थी देश के हजारों उत्पादों को बिना शुल्क प्रवेश की अनुमति देकर आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है.

इसे भी पढ़ें- अमेरिका : वर्जीनिया में सरकारी परिसर में गोलीबारी, 11 की मौत, छह घायल

क्या कहा ट्रंप ने

ट्रंप ने कहा कि मैंने यह तय किया है कि भारत ने अमेरिका को अपने बाजार तक समान और तर्कपूर्ण पहुंच देने का आश्वासन नहीं दिया है. तदनुसार, पांच जून, 2019 से भारत को प्राप्त लाभार्थी विकासशील देश का दर्जा समाप्त करना बिल्कुल सही है.

ट्रंप ने इस संबंध में अमेरिका के तमाम शीर्ष सांसदों की अपील ठुकराते हुए यह फैसला लिया है. सांसदों का कहना था कि इस कदम से अमेरिकी उद्योगपतियों को प्रतिवर्ष 30 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त शुल्क देना होगा.

इसे भी पढ़ें- झारखंड का एक ऐसा गांव जहां पानी के अभाव में नहीं बजती है शहनाई, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे लोग (देखें…

2017 में भारत को अन्य देशों के मुकाबले मिला था सबसे ज्यादा फायदा

गौरतलब है कि 2017 में भारत को अन्य देशों के मुकाबले जीएसपी का सबसे ज्यादा फायदा मिला था. उस दौरान भारत ने जीएसपी के तहत अमेरिका को 5.7 अरब डॉलर का सामान एक्सपोर्ट किया था.

राष्ट्रपति ट्रंप ने चार मार्च को कहा था कि अमेरिका जीएसपी के तहत भारत को प्राप्त लाभार्थी विकासशील देश का दर्जा खत्म करने पर विचार कर रहा है. इस संबंध में भारत को मिला 60 दिन का नोटिस तीन मई को समाप्त हो चुका है.

Related Articles

Back to top button