National

लोकसभा में कांग्रेस नेता चुनने के लिए संसदीय दल की बैठक शुरू

New Delhi : लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने के बाद कांग्रेस के संसदीय दल की बैठक शनिवार को आरंभ हो गई. जिसमें संसदीय दल के नेता का चुनाव होगा. सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में लोकसभा में पार्टी के नेता का भी चुनाव किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- झारखंड का एक ऐसा गांव जहां पानी के अभाव में नहीं बजती है शहनाई, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे लोग (देखें…

लोकसभा के 52 सदस्यों के अलावा राज्यसभा सदस्य भी शामिल

संसद के केंद्रीय कक्ष में चल रही इस बैठक में पार्टी के लोकसभा के सभी 52 सदस्यों के अलावा राज्यसभा सदस्य भी शामिल हैं. सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में संसद के आगामी सत्र के लिए रणनीति भी तय की जाएगी.

दरअसल, कांग्रेस को इस चुनाव में कुल 52 सीटें हासिल हुई हैं जिस वजह से सदन में उसके नेता को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी एक फिर नहीं मिलेगी. कांग्रेस के सामने इस बार लोकसभा में नेता चुनने के समय एक बड़ी मुश्किल और आएगी कि उसके पास बहुत सारे विकल्प नहीं हैं.

इसे भी पढ़ें- मोदी सरकार को झटका : ट्रंप ने GSP के तहत भारत को व्यापार में मिली छूट को किया खत्म

राहुल को मिल सकती है लोकसभा पार्टी नेता की जिम्मेदारी

पार्टी नेताओं के एक धड़े के बीच यह चर्चा भी है कि पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर अड़े राहुल गांधी को लोकसभा में पार्टी के नेता की जिम्मेदारी दी जा सकती हैं, हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेता इसे फिलहाल अटकलबाजी ही करार दे रहे हैं.

इससे पहले 16वीं लोकसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे लोकसभा में कांग्रेस के नेता और ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्य सचेतक थे. इस बार दोनों चुनाव हार गए हैं.

Related Articles

Back to top button