
Mumbai : वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘सुई धागा’ इन दिनों काफी चर्चा में है. चर्चा का विषय इस फिल्म का देशी लूक है, जो काफी लोगों को काफी भा रहा है. ‘सुई धागा’– मेड इन इंडिया’ की शूटिंग की शुरुआत हो चूकी है, इन दिनों फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश के चंदेरी में चल रही है. इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें सभी किरदारों के मेकअप से लेकर आउट्फिट तक देशी अंदाज में हैं. फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट से एक ऐसी तस्वीर सामने आयी है जिसमें वरुण ध्वन अपनी साइकिल पर अनुष्का को बैठाकर घुमाने ले जा रहे हैं. चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बावजूद अनुष्का और वरुण ने लगभग 10 घंटो तक साइकिल पर शूटिंग करते दिखायी दिये. फिल्म की शूटिंग का ये सीक्वेंस बिल्कुल थका देने वाला था. इस सीन के दौरान वरुण और अनुष्का के चेहरे से साफ-साफ थकान नजर आ रही थी.
इसे भी पढ़ें: इरफान खान को हुयी गंभीर बीमारी, ट्विटर पर कहा : ‘मेरे लिए करें दुआ’
शूटिंग के दौरान घायल हुये वरुण
वहीं इससे पहले बीते दिनों फिल्म के शूटिंग के दौरान वरुण को एक एक्शन सीक्वेंस करनी थी जिसमें वरुण को सीढ़ियों से उतरना था उसी क्रम में सीढ़ियों से उतरते वक्त वरुण का बैलेंस गड़बड़ा गया और वो गिर गये. गिरने की वजह से उनके सिर पर चोट लग गयी थी. इस फिल्म के डॉयरेक्टर शरद कटारिया हैं. वरुण – अनुष्का की ये फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी. अब देखना यह है कि बॉलीवुड के चौकलेटी बॉय वरुण ध्वन और अनुष्का शर्मा की जोड़ी क्या कमाल दिखाती हैं. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अनुष्का ने कुअर साहब की हवेली में पतंग भी उडाई हांलाकि सेक्यूरेटी ज्यादा होने की वजह से पतंग उड़ाने की तस्वीर सामने नहीं आ पायी.

इसे भी पढ़ें: इन खूबसूरत अभिनेत्रियों ने हीरो को छोड़ डायरेक्टर से की शादी
मौजी और ममता के किरदार में नजर आयेंगे वरुण और अनुष्का
इससे पहले वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘सुई धागा’ का एक नया पोस्टर रिलीज हुआ था. जिसमें वरुण और अनुष्का का देशी अवतार दिखायी दिये थे. आपको बता दें कि इस फिल्म को लेकर वरुण धवन और अनुष्का शर्मा बीतें कई दिनों से भोपाल में हैं. फिल्म के नए पोस्टर को शेयर करते हुये वरुण ने कैप्शन दिया था, “मौजी और ममता से मिलिए 28 सितंबर को.” वरुण ने रिवील किया कि फिल्म में वो जहां उनके किरदार का नाम मौजी है वहीं अनुष्का के किरदार का नाम ममता है. इस फिल्म के दौरान वरुण का कुछ अलग ही चेहरा सामने आया है जिसमें वरुण ने शर्ट-पेंट और मूछे रखे हुये दिखे वहीं अनुष्का भी शुध्द देशी लूक में फ्लोरल डिजाईन वाली साड़ी पहनी हुयी नजर आयी. इन दोनों का ये देशी लूक काफी चर्चा में है. वरुण और अनुष्का का ये अवतार वाकई बहुत खूबसूरत है और लोगों को भा रहा है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




