
Ranchi : झारखंड सरकार ने लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए भाड़े पर एयर एंबुलेंस लिया है. इसका उपयोग छठे और सातवें चरण के मतदान के दौरान किया जायेगा. पांचवें चरण में पांच मई से सात मई तक एयर एंबुलेंस की सेवा रिजर्व रखी गयी थी.
अब 12 मई को होनेवाले मतदान के दिन को लेकर 11 से 13 मई तक एयर एंबुलेंस सुविधाएं मुहैया करायी जाएगी. सातवें चरण की वोटिंग के दौरान 18 से 20 मई तक रांची में एयर एंबुलेंस उपलब्ध रहेगा. सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की तरफ से यह एयर एंबुलेंस की सेवा उपलब्ध करायी जा रही है.
इसे भी पढ़ें- Urban Transport की भूमि अधिग्रहण के लिए 97 करोड़ राशि स्वीकृत, पीपीपी मोड पर भी हो रहा विचार
4.50 लाख से लेकर पांच लाख रुपये प्रति घंटे की दर से की जा रही पेमेंट
झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कारपोरेशन लिमिटेड की तरफ लोकसभा चुनाव के दौरान एयर एंबुलेंस की सुविधाएं प्रदान की जा रही है. इसके लिए सरकार की तरफ से 4.50 लाख से लेकर पांच लाख रुपये प्रति घंटे की दर से चयनित कंपनी को उपलब्ध करायी जा रही है. सामान्य चार्टर्ड फ्लाइट की तरह ही कंपनियों को भाड़ा सरकार उपलब्ध करा रही है.
इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ : सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत दो की मौत
एयर एंबुलेंस से घायलों और इमरजेंसी में मरीजों को दिल्ली भेजने की सुविधा
सरकार की तरफ से एयर एंबुलेंस के जरिये घायल अथवा इमरजेंसी के मरीजों को दिल्ली के सुपर स्पेशीयलिटी अस्पताल तक पहुंचाया जायेगा. सरकार की तरफ से एयर एंबुलेंस की सेवा को लेकर कई शर्तें भी रखी गयी थीं. इनमें एयर एंबुलेंस में वेंटीलेटर की सुविधा, इलेक्ट्रो कार्डियोग्राम, ऑक्सीजन सिलिंडर, स्वचालित स्ट्रेचर, सक्सन पंप और अन्य सुविधाएं शामिल हैं. एयर एंबुलेंस में दो चिकित्सक, दो नर्स और एटेंडेंट के रहने की सुविधाएं भी शामिल की गयी हैं.




