
Simdega: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के जुरकेला मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जा रहा है कि दंपती बाइक पर कोलेबिरा जा रहे थे इसी दौरान विपरीत दिशा आ रहे पिकअप वैन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. इस घटना के बाद दोनों बच्चे अनाथ हो गये.
इसे भी पढ़ें – पांच फेज के रूझानों के बाद नये राजनीतिक समीकरणों की संभावना की तलाश का दौर
पालकोट प्रखंड के रहनेवाले थे दंपती
मिली जानकारी के अनुसार पालकोट प्रखंड के सतखारी सावनाटोली के रहनेवाले शोरूप चीक बड़ाईक अपनी पत्नी जगमति देवी और दो पुत्रियों के साथ बाइक से कोलेबिरा की ओर जा रहे थे. जैसे ही वे जुरकेला मोड़ के समीप पहुंचे, विपरीत दिशा की ओर से आ रहे एक पिकअप वैन ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दिया. इससे पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे में उनकी दोनों बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गयीं.
इसे भी पढ़ें – धनबाद में बोले राजनाथ – पूरे विश्व में भारत का बज रहा है डंका
दोनों का चल रहा है ईलाज
सड़क दुर्घटना में घायल हुई दोनों बच्चियों को स्थानीय लोगों के द्वारा 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. सूचना मिलने पर कोलेबिरा पुलिस घटनास्थल पहुंची. दंपति के शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें – मोदी सरकार के पांच सालों में कितना स्वतंत्र रह पाया सुप्रीम कोर्ट



