GiridihJharkhandKhas-Khabarlok sabha election 2019

कोडरमाः माइका मजदूरों के प्रति रघुवर सरकार की उदासीनता भी अन्नपूर्णा देवी के लिए बन सकती है मुसीबत

Manoj Kumar Pintu

Giridih: अन्नपूर्णा देवी के बलबूते कोडरमा में कमल का झंडा लहराने के प्रयास में भाजपा अपने प्रयास में कितनी हद तक सफल होगी? यह फिलहाल सवालों के घेरे में है. वैसे 23 मई को सब कुछ साफ हो जायेगा.

लेकिन दो दमदार प्रत्याशियों के बीच चुनावी मैदान में संघर्ष कर रही भाजपा की महिला प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी को गांडेय विधायक जयप्रकाश वर्मा के साथ जनसंपर्क अभियान के दौरान वोटरों के विरोध का सामना करना पड़ा.

इसके बाद यह कहना संभव नहीं है कि भाजपा प्रत्याशी की डगर आसान है. इसका एक तार माइका मजदूरों से भी जुड़ा हुआ है. क्योंकि कोडरमा लोस क्षेत्र के अधीन गांवा-तिसरी के हजारों मजदूरों का भरण-पोषण का साधन माइका कारोबार है.

इसे भी पढ़ेंः मोदी जी, लड़ाई खत्म हो चुकी है. आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं : राहुल

केंद्र सरकार ने माइका को मिनरल घोषित किया है

माइका कारोबार की स्थिति फिलहाल किसी से छिपी नहीं है. केन्द्र सरकार द्वारा माइका को मिनरल घोषित करने के बाद भी सूबे के रघुवर सरकार की नजर में माइका कारोबार पूरे कार्यकाल के दौरान हाशिये पर ही रहा.

लिहाजा, कोडरमा लोस क्षेत्र के अधीन पड़ने वाले गांवा-तिसरी समेत कोडरमा के माइका मजदूरों की उपेक्षा भी अन्नपूर्णा के लिए परेशानी का कारण बन सकती है.

दिलचस्प बात यह भी है कि भाजपा से टिकट मिलने के बाद और जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा ने कोडरमा समेत गांवा-तिसरी के माइका कारोबार को लेकर एक शब्द भी नहीं बोला. जिससे इलाके के माइका मजदूरों समेत माइका कारोबारियों में कारोबार सुधरने की दिशा में कोई भरोसा जग सके.

इसे भी पढ़ेंः पाकिस्तान : भारतीय राजनयिकों के साथ आईएसआई ने बदसलूकी की, कमरे में बंद कर तलाशी ली

माइका मजदूरों के लिए बाबूलाल मरांडी कर चुके हैं आंदोलन

वैसे टिकट मिलने के बाद से ही यह तय माना जा रहा था की कोडरमा सीट पर फतह हासिल करना अन्नपूर्णा देवी के इतना भी आसान नहीं है, जितना भाजपा और खुद भाजपा प्रत्याशी समझ रही थी.

क्योंकि मौजूदा सांसद डा रवीन्द्र राय के टिकट कटने के बाद राय के समर्थकों में भाजपा के प्रति गुस्सा तो है ही. साथ ही अगड़ी जाति में भूमिहार समेत अन्य जातियों में भाजपा के प्रति गुस्सा झलक रहा है. अब यह गुस्सा नजर भी आना शुरू हो गया है.

क्योंकि भूमिहार समेत अन्य अगड़ी जाति के वोटर महागठबंधन के उम्मीदवार सह झाविमो सुप्रीमो के प्रति गोलबंद होना शुरू गये हैं. वैसे झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मंराडी कोडरमा इलाके के वोटरों की नब्ज पकड़ते हुए कई बार माइका मजदूरों व कारोबार हित में आंदोलन कर चुके हैं.

इसे भी पढ़ेंः मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की मतदाताओं से अपील, वोट देने के पहले लें वोटर पर्ची

Related Articles

Back to top button