JharkhandLohardaga

हत्या की घटना का अंजाम देने से पहले पुलिस ने अपराधी को किया गिरफ्तार

Lohardaga : सदर थाना क्षेत्र में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक कार्यालय से कुछ ही दूर पर अबारिक अंसारी नाम के अपराधी को  सदर थाना की पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार वह किसी व्यक्ति की हत्या करने के इरादे से वहां खड़ा था.  लेकिन इससे पहले मौके पर ही सदर थाना की पुलिस ने अबारिक अंसारी को पकड़ लिया. पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद किये. बताया जा रहा है गिरफ़्तार अपराधी कई मामलों में वांछित है.पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी.

इसे भी पढ़ेंः मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की मतदाताओं से अपील, वोट देने के पहले लें वोटर पर्ची

 पुलिस की कार्रवाई से टल गयी हत्या की घटना

बताया गया कि समय रहते पुलिस ने अबारिक अंसारी को गिरफ़्तार कर संभावित हत्या की घटना को रोक दिया.  जानकारी दी गयी कि पूर्व में अबारिक अंसारी के भाई को लोहरदगा पुलिस ने शनिवार को ही मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था. अपराधी लोहरदगा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 5 कांडों में वांछित था. जिसमें चोरी, लूटपाट, शस्त्र अधिनियम, मारपीट सहित कई गंभीर अपराधों में पुलिस को अपराधी की तलाश थी.

इसे भी पढ़ें – 71 साल बाद भी नहीं बनी पक्‍की सड़क, गांव में कोई अपने लड़के-लड़कियों की शादी नहीं करता चाहता

 पुलिस ने खदेड़ कर अपराधी को धर दबोचा

अपराधी अबारिक अंसारी उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक कार्यालय से कुछ दूर पर स्थित समाहरणालय मैदान में मोटरसाइकिल   खड़ी कर किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहा था. जैसे ही वह व्यक्ति यहां पर पहुंचता, उसकी हत्या कर वह फरार हो जाता. लेकिन इससे पहले ही पुलिस की गश्ती टीम वहां पर पहुंच गयी..पुलिस ने उसे बुलाकर पूछताछ करने की कोशिश की तो वह भागने लगा. जिसके बाद पुलिस ने खदेड़ कर अपराधी को धर दबोचा.

Related Articles

Back to top button