NationalWorld

पाकिस्तान : भारतीय राजनयिकों के साथ आईएसआई ने बदसलूकी की, कमरे में बंद कर तलाशी ली

NewDelhi : पाकिस्तान में भारत के दो राजनयिकों को हिरासत में लेकर लाहौर के पास सच्चा सौदा गुरुद्वारा में बंद कर दिया गया था. खबरों के अनुसार दोनों राजनयिक भारतीय सिख तीर्थयात्रियों की यात्रा की सुविधा देखने के लिए गुरुद्वारा गये थे.  घटना 17 अप्रैल की बताई गयी है. सूत्रों के अनुसार दोनों राजनयिकों को  लगभग  20 मिनट तक कमरे में बंद रखा गया था. साथ ही  पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने उनके सामान की तलाशी भी ली. इसके बाद, उन्हें गुरुद्वारा में कभी प्रवेश ना करने की धमकी दी गयी. जानकारी के अनुसार भारत ने इस घटना को लेकर 25 अप्रैल को डेमार्श भी जारी किया था.

बता दें कि पाकिस्तान ने ऐसी हरकत कोई पहली बार नहीं की है. पिछले साल नवंबर में भी पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिकों को ननकाना साहिब गुरुद्वारा में प्रवेश करने से रोक दिया था. इसी तरह राजनयिकों को सच्चा सौदा गुरुद्वारा में भी जाने से रोका गया था. भारत ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को परेशान करने पर पाकिस्तान के समक्ष विरोध दर्ज कराया था.

इसे भी पढ़ें- अनंतनाग में BJP नेता की आतंकियों ने गोली मारकर की हत्या

भारतीय उच्चायोग के वेबसाइट और इंटरनेट को  ब्लॉक किया गया

विदेश मंत्रालय के अनुसार भारतीय उच्चायोग के राजनयिक अधिकारियों को परेशान किया गया और उन्हें 21 एवं 22 नवंबर को गुरुद्वारा ननकाना साहब और गुरुद्वारा सच्चा सौदा में भारतीय श्रद्धालुओं से मिलने की अनुमति नहीं दी गयी. पाकिस्तान ने सिख पवित्र स्थलों में भारतीय राजनयिकों को प्रवेश नहीं दिये जाने के पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया था.

पिछले साल दिसंबर में भारतीय उच्चायोग के अधिकारी के घर पर तोड़फोड़ भी की गयी और उनके घर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की गयी. इस क्रम में भारतीय उच्चायोग के वेबसाइट और इंटरनेट को भी ब्लॉक या स्लो किया जा रहा था, ताकि वीजा के लिए अप्लाई कर रहे पाकिस्तानियों को परेशानी हो और वह प्रॉक्सी सर्वर का इस्तेमाल करें.

इसे भी पढ़ें- नीतीश ने मसूद अजहर के वैश्विक आतंकवादी घोषित होने पर की मोदी की तारीफ, साधा लालू पर निशाना

Related Articles

Back to top button