Read Next
29/10/2026
कांग्रेस का आरोप, SIR पीएम मोदी, अमित सिंह की साजिश, CEC ने दिया अंजाम
27/10/2026
वीटो पावर के बिना UNSC के स्थायी सदस्य दूसरे दर्जे के समान : भारत
27/10/2026
गुवाहाटी : होटल के मालिक और लीजधारक के बीच विवाद, 5 लोगों की गोली मारकर हत्या
26/10/2026
चुनाव से पहले इजरायल की सेना ने ईरान पर हमले से किया इनकार
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
Back to top button
New Delhi : आप ने पार्टी संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनाव प्रचार के दौरान एक युवक द्वारा चांटा मारे जाने की घटना की निंदा की. साथ ही उनपर बार बार होने वाले हमलों के पीछे बड़ी साजिश होने की आशंका जताते हुये आरोप लगाया कि इस ‘‘कायराना हरकत’’ के पीछे भाजपा का हाथ है.
दिल्ली पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि थप्पड़ मारने का आरोपी सुरेश (33) नाम का यह युवक कबाड़ी का काम करता है. वह आप पार्टी का समर्थक है और इसकी रैलियों और बैठकों में बतौर आयोजक काम करता है. पुलिस ने बताया कि मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है क्योंकि उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है.
इसे भी पढ़ें- अनंतनाग में BJP नेता की आतंकियों ने गोली मारकर की हत्या
पार्टी नेताओं के व्यवहार से परेशान था हमलावर
घटना के समय केजरीवाल नयी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से आप के उम्मीदवार बृजेश गोयल के प्रचार अभियान के दौरान मोती नगर इलाके में आयोजित रोड शो हिस्सा ले रहे थे. तभी लाल रंग की टीशर्ट पहने एक युवक ने केजरीवाल की जीप पर चढ़ कर उन्हें चांटा मार दिया.
दिल्ली पुलिस के एपीआरओ अनिल मित्तल ने बताया कि डीसीपी स्तर की जांच के आदेश दे दिये गए हैं. पुलिस ने बताया कि हमलावर सुरेश के अनुसार वह पार्टी के नेताओं के व्यवहार से परेशान था और वह इस बात से नाराज था कि पार्टी ने ‘सशस्त्र सेनाओं पर अविश्वास’ जताया है.
इसे भी पढ़ें- नीतीश ने मसूद अजहर के वैश्विक आतंकवादी घोषित होने पर की मोदी की तारीफ, साधा लालू पर निशाना
क्या मोदी सरकार केजरीवाल पर किसी बड़े हमले का कर रही इंतजार
आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को केजरीवाल पर हुये हमले के बाद कहा कि यह घटना मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की सुरक्षा मोदी सरकार के अधीन है लेकिन केजरीवाल का जीवन सबसे असुरक्षित है.
उन्होंने कहा कि बार-बार हमला और फिर पुलिस का रोना, क्या साजिश है इसके पीछे? हिम्मत है तो सामने आकर वार करो दूसरों को हथियार बनाकर नहीं. सिंह ने केजरीवाल पर हुये हमले के पीछे साजिश की आशंका जताते हुये कहा कि केजरीवाल की सुरक्षा में बार-बार चूक. क्या मोदी सरकार केजरीवाल पर किसी बड़े हमले का इंतजार कर रही है? या फिर कोई बड़ी साजिश है?
उल्लेखनीय है कि केजरीवाल को शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान एक युवक ने चांटा मार दिया. मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि करते हुये बताया कि मोती नगर इलाके में रोड शो के दौरान केजरीवाल पर एक युवक ने हमला किया. उन्होंने बताया कि यह घटना शाम लगभग साढे़ पांच बजे की है.
इसे भी पढ़ें- रोड शो कर रहे थे केजरीवाल, एक युवक ने थप्पड़ मारा, पुलिस हिरासत में
क्या मोदी-शाह केजरीवाल की हत्या करवाना चाहते हैं : मनीष सिसोदिया
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि क्या मोदी और अमित शाह अब केजरीवाल की हत्या करवाना चाहते हैं? पांच साल सारी ताक़त लगाकर जिसका मनोबल नहीं तोड़ सके, चुनाव में नहीं हरा सके, अब उसे रास्ते से इस तरह हटाना चाहते हो, कायरो! ये केजरीवाल ही तुम्हारा काल है.
इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस घटना की निंदा करते हुये कहा कि राजनीति में हिंसा का कोई स्थान नहीं है. तिवारी ने यह वारदात के आप प्रायोजित होने की आशंका जताते हुये कहा कि चुनाव के समय ही केजरीवाल पर हमले क्यों होते हैं.
उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी एक युवक ने केजरीवाल पर मिर्च पाउडर फेंकने की कोशिश की थी. इससे पहले भी उन पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान एक व्यक्ति ने जीप पर चढ़ कर चांटा मारा था. एक बार वह स्याही हमले के भी शिकार हो चुके हैं.
आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने केजरीवाल पर हमले के पीछे भाजपा का हाथ होने की आशंका जताते हुये कहा कि चुनाव में हार के डर से बौखलाये विपक्षी दल इस तरह के हथकंडे अपना रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने ही इस आदमी को पहुंचवाया है.
उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने आप से संबंधित एक व्यक्ति को शामिल करवाया है. यह बहुत शर्म की बात है क्योंकि तथ्य यह है कि हमलावर की पत्नी ने खुद कहा है कि उसका पति मोदी भक्त है और वह मोदी के खिलाफ कुछ सुनना पसंद नहीं करता.
उन्होंने इस हमले को कायरता पूर्ण हरकत बताते हुये कहा कि विपक्ष द्वारा प्रायोजित इन हमलों से आप को दिल्ली में रोकना मुमकिन नहीं होगा.
इसे भी पढ़ें- मोदी का रुख मायावती के प्रति नरम! कहा, सपा- कांग्रेस ने बसपा के साथ बड़ा खेल खेला है
कई नेताओं ने भी की हमले की निंदा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली के अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल पर हमले की निंदा की और कहा कि विपक्षी नेताओं पर हमला संकेत देता है कि भाजपा लोकसभा चुनाव हार रही है और हताश हो गयी है.
उनके अलावा आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और पूर्व मंत्री शरद यादव, माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने घटना की निंदा की है.