Read Next
22/11/2026
अमेरिकी अदालत की कार्रवाई से बढ़ी हलचल, NSA अजीत डोभाल और पूर्व RAW प्रमुख को भेजा गया समन
12/11/2026
सैम पित्रोदा की तारीफ पर पीएम मोदी का खास अंदाज, दीपावली की शुभकामनाओं ने सोशल मीडिया पर खींचा ध्यान; यूजर बोला- मुझे भी बधाई दो
12/11/2026
Amul Milk Price Hike: आज से महंगा हुआ अमूल दूध, 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़े दाम, जानें नए रेट
12/11/2026
पटाखों पर बहस के बीच मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- एक समय था जब आतिशबाजी हवा को प्रदूषित नहीं, शुद्ध करती थी
12/11/2026
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दो लापता SPO जवानों के शव बरामद, सर्विस राइफल गायब; आतंकी साजिश की आशंका
11/11/2026
एयर इंडिया की फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी! टॉयलेट में मिली पर्ची से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
11/11/2026
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, फायरिंग में 2 से 3 जवान घायल; इलाके में सर्च ऑपरेशन
09/11/2026
दिवाली पर PM मोदी के ‘दिमागी नक्सली’ वाले बयान से सियासी तूफान, विपक्ष ने बताया खतरनाक
29/10/2026
कांग्रेस का आरोप, SIR पीएम मोदी, अमित सिंह की साजिश, CEC ने दिया अंजाम
27/10/2026
वीटो पावर के बिना UNSC के स्थायी सदस्य दूसरे दर्जे के समान : भारत
Back to top button
Srinagar : जम्मू-कश्मीर के अनतंनाग जिले में शनिवार रात भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गुल मोहम्मद मीर की आतंकवादियों ने घर में घुस गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि तीन आतंकवादी नौगाम वोरिनाग इलाके में स्थित मीर के घर में घुसे और उनकी कार की चाबी मांगी. गाड़ी ले जाते हुए उन्होंने मीर को गोली मार दी. वह इलाके में ‘अटल’ के तौर पर मशहूर हैं.
इसे भी पढ़ें- मोदी का रुख मायावती के प्रति नरम! कहा, सपा- कांग्रेस ने बसपा के साथ बड़ा खेल खेला है
इलाके की घेराबंदी की गयी
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मीर को नाजुक हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दमतोड़ दिया. अधिकारी ने बताया कि संदिग्धों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी की गई है.
जम्मू कश्मीर भाजपा ने एक बयान में मीर के परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जो घाटी में शांति भंग रहे हैं और बेगुनाह लोगों की हत्या कर रहे हैं. नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी मीर की हत्या की निंदा की.
इसे भी पढ़ें- रोड शो कर रहे थे केजरीवाल, एक युवक ने थप्पड़ मारा, पुलिस हिरासत में
लोगों ने दी संवेदनाएं
अब्दुल्ला ने कहा कि मैं हिंसा की इस घृणित करतूत की निंदा करता हूं. और उनकी मगफिरत (गुनाहों की माफी) की दुआ करता हूं. अल्लाह उन्हें जन्नत नसीब करे. गुल मोहम्मद मीर अनंतनाग जिले में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष थे. उनके परिवार और प्रियजनों को इस मुश्किल वक्त में हौसला मिले.
पीडीपी की अध्यक्ष मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा कि मैं दक्षिण कश्मीर के वेरिनाग में भाजपा नेता गुल मोहम्मद मीर की हत्या की कड़ी निंदा करती हूं. शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. मैं उनकी मगफिरत की दुआ करती हूं. जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जे ए मीर ने भी मीर की हत्या की निंदा की.
इसे भी पढ़ें- नीतीश ने मसूद अजहर के वैश्विक आतंकवादी घोषित होने पर की मोदी की तारीफ, साधा लालू पर निशाना