Khas-Khabarlok sabha election 2019Ranchi

नामकुम में नैनो से 50 लाख से अधिक कैश बरामद, एक महीने में रांची से मिले 1.38 करोड़

Ranchi: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने भारी मात्रा में नकदी जब्त की है. काली नगर पास पुलिस ने एक नैनो कार से 50 लाख से अधिक नकद रुपए बरामद किये हैं.

नामकुम के कालीनगर से जमशेदपुर जाने के दौरान वाहन चेकिंग में पुलिस को ये कैश मिले. बताया जा रहा है कि ये रुपये निरंजन प्रसाद के पास बरामद हुए हैं.

इसे भी पढ़ेंःएडीजी अनुराग गुप्ता को झटकाः झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, आयोग के निर्देश को ठहराया सही

बरामद रुपयों की गिनती करती पुलिस

जो निलंबित माइनिंग पदाधिकारी हैं. पुलिस ने 50 लाख 91 हजार 800 रुपये बरामद किये हैं. ये रुपये कहां और क्यों ले जाये जा रहे थे. पुलिस इसकी छानबीन कर रही है. बताया जा रहा है कि पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग कर कैश बरामद किये हैं.

चुनाव को लेकर सतर्क प्रशासन

राजधानी रांची में आयकर विभाग ने चुनाव के दौरान नकद और अन्य उपहार देनेवाले उम्मीदवारों की सूचना देने के लिए सेल गठित किया है. इसमें कहा गया है कि सूचना देनेवालों के नाम गुप्त रखे जायेंगे.

इसे भी पढ़ेंःपाकिस्तान ने ग्लोबल टेररिस्ट मसूद अजहर की संपत्तियां की सील, यात्रा पर भी बैन

इसी नैनो कार से मिले 50 लाख 91 हजार 800 कैश

इसके अलावा एक टॉल फ्री नंबर भी जारी करने की बात कही गयी हैं. राज्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की तरफ से रेलवे स्टेशनों, एयरपोर्ट पर संदिग्ध यात्रियों पर नजर रखने और सभी यात्रियों और उनके सामानों की जांच करने का आदेश भी जारी किया गया है.

लगातार जारी है वाहन चेकिंग अभियान

लोकसभा चुनाव को देखते हुए झारखंड में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. झारखंड के सभी जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जहां वाहन चेकिंग के दौरान अपराधियों पर नजर रखी जा रही है, तो वहीं बाहर से रुपये लानेवालों पर भी पुलिस नजर रख रही है.

एक महीने के दौरान में रांची में बरामद हुए करीब 1.38 करोड़ से अधिक रुपये

28 मार्च 2019- रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पतरातू से आ रही एक फॉर्च्यूनर कार में 30 लाख रुपए बरामद हुए थे. कार में उसके मालिक गजानंद प्रसाद, उनका भतीजा उमेश्वर प्रसाद और गाड़ी का चालक हीरा प्रसाद मौजूद थे.

28 मार्च 2019- बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में गुरुवार की रात चेकिंग के दौरान नौ लाख रुपये के साथ विनोद कुमार सबरवाल को पकड़ा गया. पकड़े जाने के बाद उन्हें सीआइएसएफ ने आयकर विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया. उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी है. इसके साथ ही रुपये के संबंध में जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ेंःराहुल की रैली में आदिवासी महिलाओं ने लगाए मोदी जिंदाबाद के नारे, पूछा- हमारे नारे को नोट किया या नहीं 

29 मार्च 2019- रांची के तमाड़ में वाहन चेकिंग कर रही पुलिस को एक सफेद रंग की क्रेटा कार से दस लाख रुपए मिले. मजिस्ट्रेट मनीष कुमार की मौजूदगी में उक्त राशि को जब्त किया गया. कार सवार व्यक्ति से पूछताछ की गई. उसने खुद को पप्पू नाम के यात्री बस का मालिक बताया, रुपये की जांच की जा रही है.

4 अप्रैल 2019- मांडर थाना क्षेत्र के बुढ़मू मोड़ में वाहन चेकिंग के क्रम में रांची शहर की तरफ से आ रहे महेंद्रा रेक्सट्रोम वाहन जेएच01बी डब्ल्यू-9030 से फ्लाइंग स्क्वॉयड की टीम ने एक 9 लाख 23 हजार रुपये नकद बरामद.

20 अप्रैल 2019- बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के बाथरूम में एक सूटकेस से 19 लाख रुपया बरामद.

28 अप्रैल 2019- नगड़ी थाना पुलिस के द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान कार से 9.70 लाख बरामद.

3 मई 2019- नामकुम थाना क्षेत्र में एक नैनो कार से 51 लाख से अधिक कैश बरामद.

इसे भी पढ़ेंःजाकिर नाइक के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस, ईडी ने जब्त की 50 करोड़ की संपत्ति

Related Articles

Back to top button